KBP Times

कुवैत से इंडक्शन चूल्हे में छिपाकर लाया करोड़ों रुपये का अवैध सोना जब्त

gold smugling

Gold : कुवैत से तस्करी कर लाया जा रहा करीब पौने दो करोड़ का सोना राजस्थान की डूंगरपुर पुलिस ने जब्त किया है. तस्करों ने इस सोने को एयरपोर्ट के हाई-टेक स्कैनर से बचाने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक इंडक्शन चूल्हे के अंदर बेहद चालाकी से छिपा रखा था. चमकता हुआ सोना शातिर अंदाज में सरहदों के पार से भारत लाया गया था, लेकिन पुलिस की तीसरी आंख से यह तस्कर बच नहीं सके.

मुखबिर ने दी सूचना

जानकारी के अनुसार यह मामला बीछीवाड़ा थाना इलाके का है, जहां जिला विशेष टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि कुवैत से अवैध तरीके से सोना लेकर कुछ तस्कर गुजरात के रास्ते राजस्थान में एंट्री कर रहे हैं. सूचना मिलते ही स्पेशल टीम ने लेहणा घाटी के पास नाकाबंदी की. इस दौरान एक संदिग्ध अर्टिगा कार को रुकवाया गया. कार में तीन लोग सवार थे, राजपाल सिंह, प्रवेश पाटीदार और प्रदीप पाटीदार जो सभी बांसवाड़ा के रहने वाले हैं. जब पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो ये घबरा गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए.

स्प्रिंग की शेप में सोने को पिघलाया

संदेह होने पर पुलिस टीम तीनों आरोपियों और कार को बिछीवाड़ा थाने ले आई. जब कार की सघन तलाशी ली गई, तो अंदर से एक बॉक्स मिला, जिसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा रखा था. पहली नजर में सब सामान्य था, लेकिन जब पुलिस ने चूल्हे को खोला तो अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए. तस्करों ने एयरपोर्ट सिक्योरिटी और कस्टम के एक्स-रे स्कैनर को चकमा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे के अंदर जहाँ हीटिंग कॉइल या मेटल की स्प्रिंग होती है, ठीक उसी शेप में सोने को पिघलाकर ढाल दिया था. इतना ही नहीं, स्कैनर की पकड़ में न आए, इसलिए सोने को कार्बन से कवर भी किया गया था. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे यह चालाकी धरी की धरी रह गई.

सोने की कीमत 1 करोड़ 74 लाख 50 हजार रुपये

इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर जब इस सोने को तोला गया तो इसका कुल वजन 1 किलो 77.840 ग्राम निकला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 74 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने सोने और अर्टिगा कार को जब्त कर तीनों आरोपियों को डिटेन कर लिया है. इस पूरे मामले में अब आगे की जांच के लिए ळैज्, कस्टम और आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया गया है ताकि इस तस्करी के पीछे बैठे बड़े मगरमच्छों को भी दबोचा जा सके.

पुलिस ने आम जनता से भी की अपील

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में हुई इस बड़ी कार्रवाई ने तस्करों के नेटवर्क को हिलाकर रख दिया है. पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर आपके आसपास ऐसी कोई भी अवैध गतिविधि हो रही है, तो आप श्तीसरी आंखश् मोबाइल नंबर 8690180022 पर इसकी सूचना दे सकते हैं, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें : राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में रेतीला बवंडर उठा, लोग घरों की ओर भागे, दिन में छाया अंधेरा छाया

यह भी देखें: “हम आतंकवादी थे क्या?” राजस्थान यूनिवर्सिटी विवाद पर RLP की सरकार को खुली चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

2

2