KBP Times

गर्मी में पिएं बुरांश के फूलों का जूस, शरीर को मिलेगी ठंडक

buransh juice

Buransh: बुरांश एक पहाड़ी फूल है, जो लाल रंग का होता है। आयुर्वेद में इस फूल का इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों में किया जाता है। वहीं, पहाड़ी लोग बुरांश के फूलों का जूस पीना काफी पसंद करते हैं। यह जूस स्वाद के साथ ही, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इस जूस को पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलता है। आप गर्मी के मौसम में रोज सुबह एक गिलास बुरांश का जूस पी सकते हैं।

पेट की जलन दूर करे

बुरांश के जूस की तासीर ठंडी होती है। अगर आपको गर्मी के मौसम में पेट में जलन रहती है, तो आप बुरांश का जूस पी सकते हैं। गर्मी के मौसम में रोजाना बुरांश का जूस पिएंगे, तो शरीर को ठंडक मिलेगी और आप स्वस्थ महसूस करेंगे। बुरांश का जूस एसिडिटी और पाचन से जुड़ी समस्याओं से भी बचाता है

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

बुरांश का जूस हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बुरांश के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होते हैं। अगर आप रोज सुबह बुरांश का जूस पिएंगे, तो इससे हार्ट हेल्थ में सुधार होगा। बुरांश का जूस पीने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। रोजाना बुरांश का जूस पीने से हृदय को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।

शरीर को डिटॉक्स करे

बुरांश का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इस जूस को पीने से शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इस जूस को पीने से शरीर से सारी गंदगी निकल जाती है और इसका असर संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है।

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए

बुरांश के जूस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इस जूस को पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। बुरांश का जूस पीने से कई तरह की बीमारियों से बचाव संभव है। बुरांश का जूस पीने से शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

खून की कमी दूर करे

बुरांश के फूलों में आयरन की मात्रा अधिक होती है। अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना बुरांश का जूस पिएंगे, तो इससे एनीमिया से बचाव संभव है। बुरांश का जूस पीने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें : अदरक खाने से हार्ट अटैक लाभदायक है या नहीं, जानिए

यह भी देखें : मूर्खाधिराज’ पर बवाल! जयपुर में हनुमान बेनीवाल समर्थकों पर लाठीचार्ज | RU के बाहर भारी हंगामा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

2

2