suny leoni :बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी रविवार को जयपुर में एक निजी वाटरपार्क के पूल पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़ पहुंची। सनी लियोनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीधे होटल के लिए रवाना हो गईं। एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस सनी लियोनी की एक झलक पाने के लिए काफी उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने फोटो और सेल्फी लेने की कोशिश भी की, लेकिन सिक्योरिटी के चलते फैंस को यह मौका नहीं मिल सका।
होली इवेंट में भी आ चुकी हैं
सनी लियोनी पहली बार किसी निजी कार्यक्रम में जयपुर नहीं आई हैं। इससे पहले भी वह एक होली इवेंट में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंची थीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग होली इवेट में पहुंच गए थे। सनी की एक झलक पाने के लिए लोगों ने बैरिकेडिंग तक पार करने की कोशिश की थी, जिससे वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई थी। सनी ने जयपुर में कई प्रोजेक्ट शूट भी किए है, स्प्लिट्सविला के एक सीजन की शूटिंग उन्होंने सामोद पैलेस में की थी। इसके अलावा अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए भी वे यहां आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार ने मंत्री-अफसरों की विदेश यात्राओं पर लगाई रोक, कर्मचारियों को कार पूलिंग के निर्देश
यह भी देखें: b2 बाईपास श्रीराम कॉलोनी में बड़ा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले



