KBP Times

राजस्थान सरकार ने मंत्री-अफसरों की विदेश यात्राओं पर लगाई रोक, कर्मचारियों को कार पूलिंग के निर्देश

Bhajanlal Sharma

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने और सरकारी खर्चों में कटौती की अपील के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. वित्त विभाग ने सर्कुलर जारी कर सरकारी खर्च पर विदेश यात्राओं पर रोक लगा दी है. साथ ही ईवी वाहनों को बढ़ावा देने, कार पूलिंग लागू करने, सरकारी बैठकों को सरकारी भवनों तक सीमित रखने और बिजली-सोलर ऊर्जा बचत से जुड़े कई निर्देश जारी किए गए हैं. सभी विभागों को इन गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं.

सरकारी खर्च पर विदेश यात्राओं पर रोक
राज्य सरकार ने मंत्रियों, अफसरों और कर्मचारियों की सरकारी खर्च पर होने वाली विदेश यात्राओं पर रोक लगा दी है। वित्त विभाग ने सभी विभागों और सरकारी संस्थाओं को खर्चों में कटौती के निर्देश जारी किए हैं. सरकारी विभागों और संस्थाओं में नए खरीदे जाने वाले वाहन अब केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) होंगे. मौजूदा पेट्रोल-डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से ईवी में बदला जाएगा. ठेके पर लिए जाने वाले वाहनों में भी धीरे-धीरे ईवी अनिवार्य किए जाएंगे.

अफसर-कर्मचारियों को कार पूलिंग के निर्देश
एक ही दिशा में रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को कार पूलिंग अपनाने के आदेश दिए गए हैं. सरकारी और निजी दोनों वाहनों में कार पूलिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा सरकारी विभागों, स्वायत्तशासी संस्थाओं और पीएसयू की बैठकों व कार्यक्रमों का आयोजन अब होटलों में नहीं होगा. सभी कार्यक्रम सरकारी भवनों में ही आयोजित किए जाएंगे.

वीसी के जरिए होगी मीटिंग
सरकार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकतम बैठकें करने पर जोर दिया है. ई-ऑफिस और ई-फाइल सिस्टम का उपयोग अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकारी ट्रेनिंग कार्यक्रमों में कर्मचारियों और अधिकारियों को एक जगह बुलाने की बजाय ऑनलाइन ट्रेनिंग देने के निर्देश जारी किए गए हैं. वहीं सरकारी भवनों में अब सोलर प्लांट लगाए जाएंगे. साथ ही पीएम सूर्यघर योजना के तहत घरेलू सोलर कनेक्शन बढ़ाने पर भी जोर रहेगा. दफ्तरों में बिजली बचाने के लिए कर्मचारियों को लाइट, पंखे, कूलर और एसी बंद करके जाने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Road Accident: अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, 40 श्रद्धालु घायल, मची-चीख पुकार

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2