KBP Times

Road Accident: अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस, 40 श्रद्धालु घायल, मची-चीख पुकार

Rajasthan Accident News

Rajasthan Accident News: राजस्थान के अलवर जिले में आज(23 मई) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रैणी थाना इलाके में सुबह करीब 7 बजे एक स्लीपर बस अचानक पलटकर सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी. बस में करीब 40 यात्री सवार थे, बस के पलटते ही यात्रियों ने चीख-पुकार मचा दी.

गोवर्धन जा रहे थे श्रद्धालु
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के श्योपुर से स्लीपर बस उत्तर प्रदेश के गोवर्धन जा रही थी. ब्रज 84 कोस में परिक्रमा चल रही है, बस सवार यात्री गोवर्धन जी में श्रीमद्भागवत कथा सुनने और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने जा रहे थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस तेज रफ्तार से आ रही थी, तभी ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई. गलत लाइन में होने की वजह से ड्राइवर ने बस से संतुलन खो दिया और बस सीधे एक्सप्रेस-वे से नीचे गड्डे में पलट गई.

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और NHAI की टीमें मौके पर पहुंची. NHAI की एम्बुलेंसों के माध्यम से 40 घायलों को पिनान अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि 6 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. जिनको बेहतर इलाज के लिए अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

बस को JCB की मदद से हटाया गया
घायलों को अस्पताल भेजने के बाद जेसीबी और क्रेन की मदद से गड्ढे में फंसी बस को निकाला गया. पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है. बता दें कि दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार और लापरवाही के चलते पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. पिछले महीने 30 अप्रैल को सीएनजी कार में आग लगने से 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: “जनता को सच में कॉकरोच ही…” अशोक गहलोत और टीकाराम जूली का BJP सरकार पर निशाना

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2