KBP Times

CJI के बयान के विरोध में बनी कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम पर BJP को पछाड़ा, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई जंग

Cockroach Janata Party

Cockroach Janata Party: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) जबरदस्त चर्चा में है. भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद शुरू हुई यह व्यंगात्मक मुहिम अब डिजिटल आंदोलन का रूप ले चुकी है. इंस्टाग्राम पर @cockroachjantaparty नाम के हैंडल ने कुछ ही दिनों में लाखों लोगों को जोड़ लिया और फॉलोअर्स के मामले में बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया. इस मुहिम के पीछे 30 वर्षीय पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट अभिजीत दीपके का नाम सामने आया है. बेरोजगार युवाओं, सोशल मीडिया एक्टिविज्म और राजनीतिक व्यंग्य के मेल से बनी यह मुहिम अब देशभर में चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है.

सोशल मीडिया पर छाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’
इंस्टाग्राम पर बने @cockroachjantaparty हैंडल ने बेहद कम समय में रिकॉर्ड स्तर पर लोकप्रियता हासिल की है. खबर लिखे जाने तक इस अकाउंट के 11.5 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं. तुलना करें तो बीजेपी के इंस्टाग्राम पर 8.7 मिलियन, आम आदमी पार्टी के 1.9 मिलियन और कांग्रेस के 13.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. यही वजह है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ अब सोशल मीडिया की सबसे चर्चित राजनीतिक मुहिम बन चुकी है.

कौन हैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक?
इस मुहिम को शुरू करने वाले अभिजीत दीपके महज 30 साल के हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पॉलिटिकल कम्युनिकेशन और डिजिटल नैरेटिव बिल्डिंग के विशेषज्ञ हैं. उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और वर्तमान में बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई कर रहे हैं. अभिजीत पहले आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों से भी जुड़े रहे हैं.2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने मीम आधारित डिजिटल कैंपेन चलाने में भूमिका निभाई थी, जिसने युवाओं के बीच काफी असर डाला था.

CJI की टिप्पणी से शुरू हुई पूरी मुहिम
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में 15 मई 2026 को सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने कुछ बेरोजगार युवाओं को लेकर ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. उन्होंने कहा था कि कुछ लोग पेशेवर दुनिया में अपनी जगह नहीं बना पाते और बिना गंभीरता समझे हर मुद्दे पर सिस्टम को निशाना बनाते हैं. अभिजीत दीपके ने इसी टिप्पणी को व्यंग्यात्मक तरीके से इस्तेमाल करते हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत कर दी. देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड बनने लगा और युवाओं का एक बड़ा वर्ग इससे जुड़ गया.

वेबसाइट, मैनिफेस्टो और समर्थन से बढ़ी चर्चा
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने अपनी वेबसाइट भी लॉन्च की है, जहां लाखों लोग जुड़ चुके हैं. वेबसाइट पर पार्टी ने खुद को आलसी और बेरोजगार युवाओं की आवाज बताया है. पार्टी के मैनिफेस्टो में कई विवादित लेकिन चर्चित वादे किए गए हैं. इनमें रिटायरमेंट के बाद जजों को राज्यसभा न भेजने, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने, चुनाव आयोग पर कार्रवाई और दल बदलने वाले नेताओं पर 20 साल तक प्रतिबंध जैसे वादे शामिल हैं. जबरन, पसंद से या सैद्धांचित तौर पर निश्चित रूप से बेरोजगार हो, शारीरिक तौर पर शिथिल, लेकिन मन अस्थिर हो. हमेशा ऑनलाइन रहे, कम से कम 11 घंटे, यहां तक कि बाथरूम में भी. पेशेवर तरीके से भड़ास निकालने में माहिर हो,बशर्ते वह तीखी और खरी हो. इस मुहिम को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, कीर्ति आज़ाद और प्रशांत भूषण जैसे चर्चित चेहरों का समर्थन मिलने से इसकी चर्चा और तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: क्या राहुल गांधी के बयान की वजह से PM मोदी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया स्पष्ट

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Space arms fix in america

अंतरिक्ष में अमेरिका ने तैनात किए हथियार, चीन, रुस के साथ युद्व हुआ तो होगा भारी नुकसान

Mayor election in state

प्रदेश के 5 नगर निगमों में बोर्ड बनाने के लिए जोड़-तोड़, 305 निकायों में अध्यक्ष चुनाव के नामांकन शुरू

India-Afghanistan match

भारत-अफगानिस्तान दूसरा T-20 आज, सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं इस पर असमंजस

Malesiya PM And Bollywood songs

मलेशियाई PM अनवर का बॉलीवुड गीतों से लगाव, BRICS नेताओं के साथ गानों की रील

UPI Payment

UPI से 2,000 रुपये तक पेमेंट पर पर कोई चार्ज नहीं, बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से ली जा सकती है फीस

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

2

2