KBP Times

Aaj Ka Rashifal: कहीं मिलेगी खुशखबरी तो कहीं बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें, तरक्की और खुशियों के संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ लोगों को रिश्तों, सेहत और खर्चों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी.किसी को करियर में सफलता मिलेगी तो किसी के जीवन में पुराने रिश्ते दस्तक दे सकते हैं.आइए जानते हैं मेष लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि:आज का दिन मिला-जुला असर लेकर आएगा. दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से जुड़ी खबर मन को थोड़ा परेशान कर सकती है. व्यापार में नई साझेदारी लाभदायक साबित होगी और पुरानी योजनाओं से भी अच्छा फायदा मिलने की संभावना है. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है. मौसम बदलने का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें.

वृषभ राशि:घर-परिवार में खुशियों और उत्साह का माहौल बना रहेगा.रिश्तेदारों के आने-जाने से घर में रौनक रहेगी.किसी शुभ कार्य की तैयारी भी शुरू हो सकती है.नौकरीपेशा लोगों की मेहनत ऑफिस में सराही जाएगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं.नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है.

मिथुन राशि:आज आपकी वाणी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी, लेकिन गलत शब्द परेशानी भी बढ़ा सकते हैं.परिवार वाले आपके व्यवहार से थोड़ा परेशान हो सकते हैं.घर में नए मेहमान के आने की खुशखबरी मिल सकती है.अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा.निजी बातें किसी से साझा करने से बचें.व्यापार में किए गए नए बदलाव भविष्य में सफलता दिला सकते हैं.

कर्क राशि:आज हर काम सोच-समझकर करने की जरूरत है.वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें.परिवार और संतान के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी.पुराने प्रेम संबंध से जुड़ी कोई मुलाकात भावनात्मक बना सकती है, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला तनाव बढ़ा सकता है.संयम और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा.

सिंह राशि:विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता भरा रह सकता है.परीक्षा या प्रतियोगिता में मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है.नौकरी में आपके सुझाव और काम की तारीफ होगी.आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.अपनी कमियों को पहचानकर सुधार करेंगे तो आगे और बड़ी सफलता मिलेगी.पड़ोस या आसपास के विवादों से दूरी बनाए रखें.

कन्या राशि:आज का दिन तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा.नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है.घर के लिए नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का योग है.परिवार में चल रहे विवाद को सुलझाने में आपकी अहम भूमिका रहेगी.किसी रिश्तेदार के यहां खुशी के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है.

तुला राशि:आज मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है.राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान और बड़ा पद मिल सकता है.परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं.संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलेगा.ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानी रखें.बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है.

वृश्चिक राशि:आज का दिन लाभ और सफलता से भरा रहेगा.नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकती है.व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं.जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद आसानी से मिल जाएगी.संतान के लिए नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है.लाइफस्टाइल में बदलाव और नई खरीदारी उत्साह बढ़ाएगी.

धनु राशि:आज भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा.आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं.संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है.माता-पिता का आशीर्वाद रुके हुए काम पूरे कराएगा.सेहत को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है.ऑफिस में लापरवाही करने से बचें, वरना अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है.

मकर राशि:आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी हर स्थिति को संभाल लेगी.नए काम की शुरुआत में परिवार का सहयोग मिलेगा.पुराने दोस्त से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है.फिलहाल लंबी यात्रा टालना बेहतर रहेगा.सही समय पर लिया गया फैसला भविष्य में बड़ा लाभ देगा.

कुंभ राशि:आज सकारात्मक ऊर्जा आपके साथ रहेगी.यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.बिजनेस में रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है.किसी को उधार देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें.घर में धार्मिक या शुभ कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा.जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi Bithday

देश के अनेक राज्यों में PM मोदी के जन्मदिन पर कार्यक्रम; कहीं पूजा, कहीं दीपोत्सव, गुजरात से यूपी तक बाईक रैली

UPI payment

UPI पेमेंट से MDR पर व्यापारियों में चिंता, कम मार्जिन वाले कारोबार को नुकसान

Kissan Mahapanchayat

ईसरदा बांध परियोजना को लेकर कोडियाई में किसान महापंचायत, खुली नहर की जगह पाइपलाइन से पानी पहुंचाने की मांग

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडू सरकार से कहा-हिन्दी भाषा को लेकर सोच में लाएं बदलाव

Akhilesh Yadav Statement

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी का वादा, मंदिर भी बनवाएंगे

IIFA Awards in abu dhabi

अबू धाबी में होगा IIFA अवार्ड्स-2027, बॉलीवुड के कई सितारों से सजेगा कार्यक्रम

SI Re-Exam by RPSC

SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर

Re-Polling Result

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

AI Technology

AI को लेकर बहस तेज; विकास की रफ्तार तेज रखी जाए या धीमी लेकिन हो इंसानी कंट्रोल

2

2