KBP Times

“जोधपुर के 40% पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके…” पूर्व CM अशोक गहलोत ने X पर पोस्ट कर सरकार को घेरा

Petrol-Diesel Price Hike

Petrol-Diesel Price Hike: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कल आवास पर जोधपुर से मिलने आए कई आगुंतकों ने बताया कि जोधपुर में पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है और बहुत से पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध नहीं है. जोधपुर से जयपुर तक आते हुए तीन-चार बार पेट्रोल-डीजल भरवाना पड़ रहा है क्योंकि 1000 रुपये से अधिक का फ्यूल नहीं दिया जा रहा है. एलपीजी सिलेंडर भी कई-कई दिनों तक नहीं मिल रहे हैं.

“पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लग रही है”
गहलोत ने एक्स पोस्ट में आगे लिखा कि सरकार कह रही है कि पेट्रोल-डीजल- एलपीजी की कोई कमी नहीं है. पेट्रोल पंप मालिकों से इसकी जानकारी लेने पर वे बता रहे हैं कि सरकार ने मौखिक आदेश देकर सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने के लिए कहा है. इसी लिए पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लग रही है. आज मीडिया में खबरें हैं कि जोधपुर के 40% पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं. यह संकट का समय है इसलिए सरकार को जनता के सामने असत्य बोलने एवं गुमराह करने की बजाय सच बताए जिससे जनता आने वाली परेशानी के लिए तैयार रहे और कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी हो सके. अपुष्ट जानकारियों से अफवाह फैलती है जिससे जनता भ्रमित होती है और उथल-पुथल की स्थिति बनती है.

बता दें कि आज पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है. ऑयल मार्केंटिंग कंपनियों ने (OMCs) ने इस बार डीज़ल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इससे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. बीते 5 दिनों में तेल की कीमतें दूसरी बार बढ़ाई गई है. रेट बढ़ने के बाद आज राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 108.91 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर हो गई है. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से पेट्रोल-पंपों पर गाड़ियों की भीड़ है. लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई की बीच पेट्रोल-डीजल के दामों में बार-बार हो रही बढ़ोतरी घरेलू बजट को पूरी तरह बिगाड़ रही है.

यह भी पढ़ें: किसान महापंचायत अध्यक्ष जाट बोले-ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जनता के लिए अनुपयोगी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2