KBP Times

“खरीदने का धंधा छोड़कर…” पंजाब CM भगवंत मान ने BJP पर बोला हमला

Bhagwant Mann

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (18 मई) बिहार की राजधानी पटना पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम मान ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, जो जगत गुरु हैं, पूरी दुनिया और मानवता की भलाई की बात करते हैं. ‘नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सर्वत दा भला’ यह पूरी दुनिया की भलाई मांगने वाली बाणी है. इस बाणी की रक्षा के लिए, उसकी कोई बेअदबी न करे. उसे रोकने के लिए पंजाब सरकार ने सख्त कानून बनाया है. पूरी दुनिया में बसने वाले सिखों और आम लोगों ने इसका बहुत स्वागत किया है.

“नकली वोट बना दिए जाते हैं”
AAP सांसदों के भाजपा में जाने पर सीएम मान ने कहा कि राष्ट्रपति के साथ मेरी बैठक हुई थी. यह लोकतंत्र की हत्या है कि पंजाब में बीजेपी के 117 में से सिर्फ 2 विधायक हैं और 6 राज्यसभा सांसद हैं, तो यह कैसे हो सकता है? बीजेपी को दूसरों की पार्टी तोड़ने और विधायक खरीदने का धंधा छोड़कर देश की तरफ ध्यान देना चाहिए. हमारे यहां SIR 15 जून से शुरू होगा. ये लोग असली वोट कांटकर नकली वोट बना लेते हैं और हम ऐसा पंजाब में नहीं होने देंगे. प्रधानमंत्री मोदी को बताना चाहिए कि हमारे पास सोना, पेट्रोल और LPG का स्टॉक कितना है? वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि SIR अभी हमारे यहां 15 जून से शुरू होगी. हमने अपने सभी वॉलंटियर्स से कहा है कि कई जगह असली वोट काट दिए जाते हैं और नकली वोट बना दिए जाते हैं. ऐसा हम पंजाब में नहीं होने देंगे.

AAP सांसद ने भी बीजेपी पर लगाए थे आरोप
इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के द्वारा SIR के जरिए जो साजिश रची जा रही है वो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है. बीजेपी अब SIR के जरिए पंजाब के लोगों का नाम काटने की कोशिश करेगी पर हम ऐसा होने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी बचेगा जब हम अपने वोट के अधिकारों को बचाएंगे. बीजेपी ने बंगाल में डिफेंस फोर्सेज और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर इलेक्शन जीता नहीं लूटा है.

यह भी पढ़ें: ‘अजान की आवाज से नींद खराब’, यूपी सरकार के मंत्री के बयान पर सियासी तूफान, मौलाना बोले- जब कांवड़ यात्रा….

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

2

2