KBP Times

सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, जान बचाने के लिए उतरकर भागे यात्री, मची अफरा-तफरी

Bihar Train Fire

Bihar Train Fire: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई. घटना उस वक्त हुई जब सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर रुकी हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और रेलवे के अधिकारी मौके पहुंचे. इस दौरान रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. फायर ब्रिग्रेड दस्ते ने स्थानीय मजदूरों के सहयोग से ट्रेन में लगी आग पर काबू पाया.

ट्रेन की पांचवीं बोगी जलकर पूरी तरह राख
जानकारी के अनुसार, सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर रोजाना की भांति चलने के लिए तैयार खड़ी थी. यात्रियों का ट्रेन में बैठने का सिलसिला जारी था. तभी अचानक एक बोगी से धुंआ निकलता देख मॉनिंग वॉक कर रहे लोगों ने शोर मचाया. जिसके बाद रैंक प्लाइंट पर मौजूद मजदूर वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. लेकिन जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जाता ट्रेन की पांचवीं बोगी जलकर पूरी तरह राख हो गई.

किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं
सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने अधिकारिक तौर पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. समय रहते उठाए गए कदमों की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
फिलहाल आग लगने का कारणों का स्पष्ट नहीं हो पाया है. प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेन में आग लगी. फिलहाल रेलवे प्रशासन घटना के कारणों की जांच में जुट गया है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित बोगी को अलग कर जांच शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में एयर शो के दौरान 2 फाइटर जेट आपस में टकराए, बने आग का गोला, देखें VIDEO

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

2

2