KBP Times

प्रदेश महिला कांग्रेस ने किया केन्द्र की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

Mahila Congress protest

Mahila Congress: देशभर में बेलगाम महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर की सड़कों पर राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने किया, जिसमें प्रदेश महासचिव एवं डीडवाना-कुचामन प्रभारी रिक्की सिंह हंतरा ने भी शामिल होकर जनता की आवाज बुलंद की।

केन्द्र की नीतियों का विरोध

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान “महंगाई की मार, नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “मोदी सरकार जवाब दो”, और “जनता को राहत दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने आम आदमी की जिंदगी तबाह कर दी है। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है। महिलाएं रसोई चलाने को मजबूर हैं, युवा बेरोजगारी से परेशान हैं और गरीब आदमी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन सत्ता में बैठी सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है।

सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल

प्रदेश महासचिव एवं डीडवाना-कुचामन प्रभारी रिक्की सिंह हंतरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हुई है। महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज उठाती रहेगी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

देश का हर वर्ग परेशान

रिक्की हंतरा ने कहा कि आज देश का हर वर्ग परेशान है, किसान महंगा डीजल खरीदने को मजबूर है, गृहिणियां महंगे गैस सिलेंडर से त्रस्त हैं और युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। भाजपा सरकार ने सिर्फ जनता को झूठे वादे और महंगाई का बोझ दिया है। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार से तत्काल पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत देने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र एवं व्यापक बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : RCA में चुनाव को लेकर बनी सहमति, जिला संघों को जारी हो सकता है नोटिस

यह भी देखें : “अब दुखी मत होना…” | मीडिया को लेकर वसुंधरा राजे का बड़ा संदेश | पत्रकारिता पर कही बड़ी बात

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Israel Lebanon Attack

अमेरिका-ईरान पीस डील का असर बेअसर! इजराइल के हमले से दहला लेबनान, 18 लोगों की मौत

Birth Chart

कोई वैज्ञानिक प्रमाणित नहीं फिर भी व्यक्ति के जीवन का ज्योतिषीय नक्शा है जन्म कुंडली

COVID-19

कोरोना की जन्मकुंडली में नया ट्विस्ट, वुहान लैब को अमेरिकी फंडिंग का सनसनीखेज दावा, जानें पूरा मामला

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

2

2