KBP Times

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट स्थगित, हजारों वाहनों के तेल खर्च को बचाने का मकसद!

Global Agritech Summit

Agritech: राजस्थान सरकार ने जिस आयोजन को लेकर लाखों किसानों को जुटाने और सरकार की शक्ति प्रदर्शन का अवसर खोजा था उस आयोजन को स्थगित करना पड गया है। जयपुर के सीतापुरा जेईसीसी में 23 से 25 मई तक होने वाली ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ( ग्राम 2026 ) को स्थगित कर दिया है। कृषि विभाग के आयुक्त ने ग्राम 2026 को स्थगित करने के आदेश जारी कर दिया है। ग्राम को स्थगित करने के पीछे विभाग ने कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन पीएम मोदी की पेट्रोल, डीजल बचाने सहित सात अपीलों के चलते इसे रद्द करना कारण माना जा रहा है। एग्रीटेक मीट में प्रदेश भर से प्रगतिशील किसानों के अलावा हाईटेक खेती से जुड़ी कंपनियां, इनोवेशन करने वालों, खेती से जुड़ी मॉर्डन तकनीकों को प्रदर्शित किया जाना था। इस आयोजन में कंपनियों और किसानों के बीच सीधे संवाद का मंच रखा गया था। कई एमओयू भी होने थे।

किसानों को लाने के लिए लगते हजारों वाहन

जानकारी के अनुसार ग्राम में प्रदेश भर से लाखों किसानों को जुटाने का टारगेट रखा गया था। इसे लिए बीजेपी संगठन तक में नेताओं को जिले और ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारियां बांटी गई थी। एग्रीटेक मीट में किसानों को जयपुर लाने के लिए हजारों वाहन लगते, इसके लिए गाड़ियां बुक हो चुकी थी। पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद ग्लोबल एग्रीटेक मीट में लगने वाले वाहनों की भारी संख्या से अलग मैसेज जा रहा था। अब गलत पर्सेप्शन से बचने के लिए कार्यक्रम को स्थगित करने का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

प्रचार के लिए सरकार ने भेजे थे ग्राम रथ

राजस्थान सरकार ने एग्रीटेक मीट के लिए राज्य भर में महीने भर से तैयारियां कर रखी थी। बीजेपी संगठन और सरकार दोनों इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए थे। बड़ी संख्या में वाहनों को ग्राम रथ बनाकर प्रचार के लिए फील्ड में भेजा था।

सरकार ने देश भर में किए रोड शो

ग्लोबल एग्रीटेक मीट के प्रचार-प्रसार के लिए राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारियां की थी। सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु ​सहित कई बड़े शहरों में ग्राम 2026 के लिए रोड शो किए थे। इसमें उद्योगपतियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

आयोजन टालने के पीछे पर्सेप्शन बड़ी वजह

पीएम मोदी की सात अपीलों के बाद राज्यपाल, सीएम सहित सरकार के मंत्रियों ने काफिलों में वाहनों की संख्या कम कर दी गई है। अफसरों से भी कम वाहनों का उपयोग करने को कहा गया है। ऐसे माहौल में बड़ा सरकारी आयोजन करके ज्यादा वाहन लगाते तो सवाल उठते। मौजूदा माहौल को देखते हुए रणनीति के तहत ग्लोबल एग्रीटेक मीट को टालने का फैसला किया गया।

यह भी पढ़ें – पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर सचिन पायलट-डोटासरा का BJP पर हमला, कहा- बोझ जनता की

यह भी देखें – “अब दुखी मत होना” मीडिया को लेकर वसुंधरा राजे का बड़ा संदेश द्य पत्रकारिता पर कही बड़ी बात

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2