KBP Times

बालकनी को दें स्टाइलिश लुक, ट्राई करें कुल्हड़ प्लांटर

Balcony with decoration

Balcony : सुंदर तरीके से सजी घर की बालकनी बरबस ही लोगों को आकर्षित करती है इसलिए लोग अपने घर की बालकनी को नेचर फ्रेंडली बनाने के लिए अलग-अलग तरह की सजावट करते हैं। खूबसूरत पौधों के साथ बालकनी की सुंदरता बढ़ाने के लिए प्लांटर्स को भी सही तरीके से लगाना जरूरी होता है। खासतौर पर छोटे घरों और अपार्टमेंट्स में बालकनी ही वह जगह होती है जहां हम थोड़ी हरियाली और सुकून का एहसास ले सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी बालकनी को देसी और यूनिक लुक देना चाहते हैं तो कुल्हड़ प्लांटर्स भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। कई बार चाय या दही के कुल्लहड को हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इनके सही इस्तेमाल से खूबसूरत प्लांटर्स बनाए जा सकते हैं और इससे बालकनी की खूबसूरती में भी चार-चांद लगाए जा सकते हैं।
आइए यहां देखें कुल्हड़ प्लांटर के कुछ खूबसूरत डिजाइंस।

फ्लोरल पेंटिंग वाले कुल्हड़ प्लांटर्स

अगर आपको रंग-बिरंगे फूल पसंद हैं, तो फ्लोरल पेंटिंग वाले कुल्हड़ प्लांटर्स आपकी बालकनी को बहुत ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं। इन कुल्हड़ों पर हाथों से बनाए गए फूलों के डिजाइन काफी सुंदर लगती हैं और बालकनी भी बहुत ज्यादा एलिगेंट लगती है। इस तरह के प्लांटर्स को आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप चाय के कुल्लहड को सबसे पहले धोकर धूप में सुखा लें। इसके बाद इन्हें खूबसूरत फूलों की डिज़ाइन से सजाएं। आप इसमें गुलाब, सूरजमुखी, कमल जैसे फूलों की पेंटिंग बनाकर कलरफुल बना सकती हैं।

डीआईवाय पेंटेड टेराकोटा कुल्हड़ प्लांटर्स

अगर आप क्रिएटिविटी पसंद करते हैं तो डीआईवाय पेंटेड टेराकोटा कुल्हड़ प्लांटर्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। इन्हें आप घर पर आसानी से तैयार कर सकती हैं। सबसे पहले कुल्हड़ को साफ करें और फिर अपनी पसंद के रंगों से इसे पेंट करें। इन प्लांटर्स में आप ज्योमेट्रिक डिजाइन, पोल्का डॉट्स, ट्रेडिशनल पैटर्न या मिनिमल आर्ट भी बना सकती हैं। इसके लिए कुल्हड़ के बेस को आप सबसे पहले टेराकोटा से कलर करें। इसके बाद इसमें सफेद पेंट से डिज़ाइन बनाएं। इस तरह के प्लांटर्स आपकी बालकनी में बहुत सुंदर लगेंगे।

हैंड-पेंटेड फ्लावर पॉट्स

हैंड-पेंटेड फ्लावर पॉट्स आजकल बालकनी के डेकोर में काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप अपनी बालकनी को एलीगेंट लुक देना चाहती हैं, तो कुल्हड़ पर हैंड पेंटिंग करके उन्हें प्लांटर की तरह सजाएं और इस्तेमाल करें। इन प्लांटर्स में आप मधुबनी पेंटिंग, मंडला डिजाइन या ट्रेडिशनल इंडियन मोटिफ्स बना सकती हैं। ऐसे डिजाइन आपकी बालकनी को एथनिक और क्लासी लुक दे सकते हैं। बालकनी में आप इन्हें हैंगिंग प्लांटर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें : नथ-बिंदी में ‘यूरोपियन गंगूबाई’ ने जीत लिया दिल, कान्स में आलिया का Style

यह भी देखें : “अब दुखी मत होना…” | मीडिया को लेकर वसुंधरा राजे का बड़ा संदेश | पत्रकारिता पर कही बड़ी बात

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

Ukrain attack

यूक्रेन ने रूस पर 1000 से ज्यादा ड्रोन से किया हमला, क्रूज मिसाइलें भी दागीं

Health Sub Centre

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन जनता को समर्पित

Motivator/educator

प्रबोधकों की मांग पूरी नहीं होने पर संघ ने लिया आंदोलन करने का निर्णय

Ganesh and chandrama

धर्म गाथा-जब चंद्रमा ने गणेश जी के श्राप से खोया अपना दिव्य तेज

2

2