KBP Times

नथ-बिंदी में ‘यूरोपियन गंगूबाई’ ने जीत लिया दिल, कान्स में आलिया का Style

Aalia Lifestyle

Aalia : आइवरी साड़ी, छोटी सी बिंदी, नथ और पैरों में नाजुक पायल, आलिया भट्ट का पूरा लुक ऐसा लग रहा था जैसे कोई मॉडर्न महारानी फ्रेंच रिवेरा पर छुट्टियां मनाने निकल गई हो। यह नजारा दिखा कान्स फिल्म फेस्टिवल में। इस बार ग्लिटर, ड्रामा और बड़े-बड़े गाउन के बीच अगर किसी ने सबसे ज्यादा दिल जीता, तो वो थीं भारतीय फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट। पहले दिन वेस्टर्न ग्लैम दिखाने के बाद दूसरे दिन पर आलिया पूरी देसी रानी बनकर सामने आईं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके इस अंदाज को यूरोपियन गंगूबाई कहना शुरू कर दिया। कान्स डे 2 लुक के लिए आलिया के चेहरे पर वही सॉफ्टनेस, वही कॉन्फिडेंस और वही ग्रेसफुल चार्म दिखा। गंगूबाई वाला वाइट चार्म और रॉकी और रानी फिल्म वाली मॉडर्न एक्सेसराइजिंग ने आलिया के इस लुक में चार चांद लगा दिए हैं।

साड़ी में दिखा मॉडर्न ट्विस्ट

आलिया ने डिजाइनर तरुण तहिलयानी की कस्टम आइवरी चंदेरी कॉन्सेप्ट साड़ी पहनी थी। लेकिन ये कोई सिंपल साड़ी नहीं थी। इसमें विक्टोरियन कॉर्सेट स्टाइल और इंडियन ड्रेपिंग का ऐसा फ्यूजन था, जो एकदम इंटरनेशनल फैशन वाइब दे रहा था। सॉफ्ट ड्रेप्स, फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और बैकलेस डिटेलिंग ने पूरे लुक को ड्रीमी बना दिया। खास बात ये रही कि आलिया ने इस आउटफिट को बहुत क्लास के साथ कैरी किया था। मॉडर्न सी साड़ी के साथ आलिया ने एकदम ही यूरोपियन स्टाइल का कॉर्सेट ब्लाउज पहना हुआ था। जिसका नेकलाइन अपने आप में ही खास था। इस कॉर्सेट का नेक तो बैक दोनों ही खास लगा। धोती स्कर्ट और साड़ी का ये अनोखा मेल आलिया के फिजिक पर सूट भी काफी कर रहा था।

नथ-बिंदी ने बना दिया पूरा लुक खास

आजकल जहां ब्ंददमे में हर कोई एक्स्ट्रा ग्लैम दिखाने की होड़ में रहता है, वहीं आलिया ने मिनिमल स्टाइलिंग से सबका ध्यान खींच लिया। छोटी सी पर्ल नथ, हल्की पर्ल स्टोन वाली बिंदी, खुले वेवी बाल और सटल मेकअप। आलिया के लुक में सबकुछ इतना बैलेंस्ड था कि नजर हटाना मुश्किल हो गया। पैरों में पहनी पर्ल पायल ने तो पूरे लुक में देसी रॉयल्टी वाला टच जोड़ दिया। स्टाइलिस्ट त्ीमं ज्ञंचववत ने इस लुक को बिल्कुल वअमत-जीम-जवच नहीं होने दिया और शायद यही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती रही।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ethiraj the maker of Singol

ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने वाले एथिराज नहीं रहे; 1947 में नेहरू को मिला, PM मोदी 2023 में संसद लाए

Rijiju and kharge

परिसीमन बिल पर तकरार; रिजिजू ने खरगे को दिया जवाब-कांग्रेस ने चर्चा के लिए तारीख नहीं दी

Sindoor Khela

मां दुर्गा की विदाई; महिलाओं ने ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई; बेटी मानकर मायके से किया विदा

Rajendra Sen

जयपुर में ऋतु बराला केस में जीरो FIR पर विवाद: पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

Weapons by women

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए हथियार अमृतसर से लाए, दो युवतियों ने मुंबई तक पहुंचाया

Hardeep Puri

यौन अपराधी एपस्टीन के साथ अकेले फोटो से घिरे हरदीप पुरी, उठे सवाल

Delhi High Court and CJP

CJP के नेता सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा-बॉन्ड की शर्तो का किया उल्लंघन

Home Minister

गृह मंत्री शाह बोले- देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य, देशव्यापी आंदोलन की आवश्यकता

marc rubio

अमेरिका बोला- मतभेद के बावजूद संबंध बनाए रखने पड़ते हैं, विदेश नीति के लिए जरुरी

2

2