KBP Times

IPL में आज बेंगलुरु और कोलकाता टीमें पहली बार आमने सामने

IPL matches

IPL 2026 :  बुधवार को रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)के बीच खेला जाएगा। इस सीजन दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। RCB जीत के साथ प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी, जबकि कोलकाता के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत जरूरी है। बेंगलुरु 14 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर है।

दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी

IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच हुए हैं। बेंगलुरु ने 15 और कोलकाता ने 20 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेला गया मुकाबला बेंगलुरु ने जीता था।

कोलकाता की गेंदबाजी यूनिट फॉर्म में

कोलकाता की गेंदबाजी यूनिट शानदार फॉर्म में है। सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी को कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय का अच्छा साथ मिल रहा है। कोलकाता ने पिछले चार मैच लगातार जीते हैं। अगर रायपुर की पिच धीमी रही, तो कोलकाता के स्पिनर्स बेंगलुरु के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं। कार्तिक त्यागी 13 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। कोलकाता 10 मैचों में 9 अंकों के साथ टेबल में आठवें स्थान पर है। एक और हार उन्हें प्ले-ऑफ की रेस से बाहर कर सकती है। कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला अब तक खामोश रहा है, लेकिन रिंकू सिंह, फिन एलन और कैमरून ग्रीन ने पिछले मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। अंगकृष रघुवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं।

पेसर्स को एक्स्ट्रा बाउंस मिल सकता है

रायपुर की पिच संतुलित रहने की उम्मीद है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और एक्स्ट्रा बाउंस मिल सकता है, जबकि बाद में बल्लेबाजी आसान होगी। यहां प्च्स् के 7 मैच खेले गए हैं। इनमें 2 बार पहले बल्लेबाजी और 5 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच टाई रहा है।

 मौसम रिपोर्ट

रायपुर में मौसम गर्म रहेगा। शाम के समय तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। नमी कम रहने और बारिश की संभावना लगभग नहीं होने से पूरे 40 ओवर का मैच होने की उम्मीद है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2