KBP Times

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में फिर बम धमाका, 9 लोगों की मौत, 23 घायल

Pakistan Bomb Blast

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवत जिले में मंगलवार को हुए भीषण बम धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया. भीड़भाड़ वाले बाजार में विस्फोटकों से भरे लोडर रिक्शा में धमाका होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. धमाके के बाद राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और घायलों को नौरंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद पाकिस्तान सरकार ने आतंकवाद को लेकर अफगानिस्तान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

खैबर पख्तूनख्वा में फिर दहशत का माहौल
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. मंगलवार को लक्की मारवत जिले के एक व्यस्त बाजार में हुए विस्फोट ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस के मुताबिक, विस्फोटकों से लदा एक लोडर रिक्शा बाजार के बीचोंबीच फट गया, जिससे आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए. धमाका इतना जोरदार था कि कई दुकानें और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए.

पुलिस और राहत एजेंसियों ने संभाला मोर्चा
धमाके के तुरंत बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और रेस्क्यू 1122 की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. घायलों को तुरंत नौरंग अस्पताल ले जाया गया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के पीछे शामिल नेटवर्क की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में खुलासा, UAE ने भी ईरान पर किए हमले, ट्रंप ने ईरानी लीडरशिप को बताया बेईमान

बन्नू हमले के बाद बढ़ा तनाव
इस धमाके से पहले शनिवार रात बन्नू जिले की फतेह खेल पुलिस चौकी पर भी बड़ा कार बम हमला हुआ था, जिसमें 15 पुलिसकर्मी मारे गए थे. इस हमले के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के चार्ज डी’अफेयर्स को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया. पाकिस्तान का दावा है कि हमलों की साजिश अफगानिस्तान में बैठे आतंकियों ने रची.

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का आरोप
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा है कि शुरुआती जांच और तकनीकी खुफिया जानकारी से संकेत मिले हैं कि हमलों में अफगान धरती का इस्तेमाल किया गया. पाकिस्तान ने चेतावनी दी है कि वह हमले के जिम्मेदार आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का अधिकार रखता है. लगातार हो रहे आतंकी हमलों ने आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ सरकार के सामने नई सुरक्षा चुनौती खड़ी कर दी है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sardar patel jayanti

जयपुर कलेक्ट्रेट में मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, जिला कलक्टर संदेश नायक ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

UCC Protest by All India Ulama Board

महाराष्ट्र में UCC के खिलाफ ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड का विरोध, मुंबई में कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सौंपे सुझाव

attack on tanker in hormuz

होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला; इंजन रूम में आग लगी, सभी 27 भारतीय नाविक सुरक्षित

Karwa Chouth in Parth

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ, श्री बालमुरुगन सेवा मंदिर में दिखा श्रद्धा और उत्साह का संगम

Israel Election for PM

इजराइल में यूनाइटेड टोरा जूडिज्म पार्टी का आइजनकोट को PM बनाने का प्रस्ताव, बाहर से समर्थन

Funding for terror by network

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-TRF से जुड़े नेटवर्क का खुलासा; 10 गिरफ्तार, आतंकियों के लिए जुटाते थे फंडिंग

Bynance exchange hack

सबसे बड़ी क्रिप्टो हैकिंग; बाइनेंस से 50,000 करोड़ चोरी होने का अनुमान

Election in Israel

इजराइल चुनाव में वोटो की गिनती पूरी; नेतन्याहू-आइजनकोट दोनों बहुमत से दूर, नतीजों को लेकर सियासी घमासान तेज

MLC Election Results 2026

13 सीटें जीतकर भी BJP की खुशी अधूरी! सिर्फ 1 सीट जीतकर कांग्रेस ने क्यों मनाया जश्न? समझे सियासी मायने

2

2