KBP Times

“मौका मिलते ही DMK की पीठ में घोंपा छुरा…” बेंगलुरु में PM मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

Narendra Modi

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र और राज्य के दूसरे नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की मौजूदा स्थिति को देख लिजिए. 25 से 30 सालों तक DMK के बीच घनिष्ठ संबंध रहे. DMK के साथ गठबंधन ने कई बार कांग्रेस को संकटों से उबारा 2014 से पहले 10 सालों तक कांग्रेस द्वारा चलाई गई सरकार काफी हद तक DMK के समर्थन के कारण टिकी रही. जिस DMK ने लगातार कांग्रेस के उत्थान के लिए काम किया. लेकिन राज्य में राजनीतिक हवा का रुख बदलते ही धोखा दे दिया.

“कांग्रेस परजीवी पार्टी बन गई है”
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता की लालसा में DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया. कांग्रेस को राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बने रहने के लिए एक और पार्टी की जरूरत है, जिसके सहारे वो आगे बढ़ सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज एक परजीवी पार्टी बन गई है. वो मौका मिलते ही साथियों से विश्नासघात करती है. इसलिए कहते हैं कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं. कांग्रेस को केवल विश्वासघात करना आता है. वे खुद भी झूठे हैं और उनकी गारंटियां भी झूठी हैं. हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार सरकारी कर्मचारियों को उनकी सैलरी तक नहीं दे पा रही है.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने थलापति विजय, TVK के नौ विधायक बने मंत्री, पहला ऑर्डर 200 बिजली फ्री

“नए इतिहास रचने वाली घटनाए हैं”
PM मोदी ने कहा कि आज मैं ऐसे समय पर बेंगलुरु आया हूं जब पूरे देश में चुनाव परिणामों पर चर्चा चल रही है. ये सभी नए इतिहास रचने वाली घटनाए हैं. यह चुनाव परिणाम भारत की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण हैं. यह भारत के नौजवानों, किसानों, गरीबों और मिडल क्लास समेत सभी वर्गों का मूड दर्शाता है. इन परिणामों को बहुत बड़ा मैसेज है कि अस्थिरता से घिरी इस दुनिया में भारत की जनता स्थिरता का मंत्र दे रही है. उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा सदस्यों के हिसाब से देखें तो कर्नाटक में भाजपा नंबर 1 है और तेलंगाना में भाजपा नंबर 2 है. 10 साल पहले बंगाल में हमारे केवल 3 विधायक थे. आज वहां भाजपा के 200 से भी अधिक विधायकों की सरकार है. आज केरलम में भी हम 1 से 3 पहुंच गए हैं. वह दिन दूर नहीं जब केरलम में भी भाजपा और NDA की संख्या बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएगी.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

2

2