KBP Times

कोटा अस्पताल में प्रसूताओं की मौत पर सचिन पायलट ने उठाई जांच की मांग, कहा- सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है…

sachin pilot

Kota Hospital Deaths:कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की बिगड़ती हालत का मामला अब गंभीर होता जा रहा है. दो महिलाओं की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने एक्स पर पोस्ट कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि कोटा के सरकारी अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद 6 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ना और उनमें से दो की मृत्यु होना तथा अन्य चार की हालत गंभीर होना बहुत दुखद एवं चिंताजनक है. जैसी जानकारी सामने आ रही है, उससे प्रतीत होता है कि अस्पताल में अव्यवस्था और लापरवाही के कारण प्रसूताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गंभीर संक्रमण का खतरा उनकी जान पर बन आया है.

सचिन पायलट की एक्स पोस्ट
सचिन पायलट की एक्स पोस्ट

“पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए”
पोस्ट में आगे लिखा कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, जिम्मेदारों की लापरवाही तय हो और पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता एवं प्रभावित महिलाओं को बेहतर उपचार की व्यवस्था उपलब्ध करवाए.
प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बदहाल स्थिति में हैं, अस्पतालों में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का खामियाजा मरीजों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ रहा है. स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में लगातार अनियमितताएं और खामियां सामने आने के बावजूद राज्य सरकार उनमें सुधार लाने की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है.

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी को सुबह 5 बजे ACB ने किया गिरफ्तार

2 महिलाओं की हो चुकी है मौत
बता दें कि कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के गायनिक वार्ड में 4 मई को सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 महिलाओं की किडनी फेल हो गई थी. 28 वर्षीय पायल की 5 मई को मौत हो गई थी. गुरुवार को ज्योति नाम की महिला ने दम तोड़ दिया था. सरकारी अमला पिछले दो दिनों से मौत के कारणों की जांच में जुटा है. जयपुर में 4 सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी कोटा पहुंची है. 48 घंटे बीत जाने के बाद भी प्राथमिक तौर पर इन महिलाओं की मौत का सटीक कारण सामने नहीं आया है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2