KBP Times

TVK चीफ विजय ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा पेश, कांग्रेस विधायकों का मिला समर्थन

TVK Vijay Thalapathy

TVK Vijay Thalapathy: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम साफ होने के बाद प्रदेश में तेजी से राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं. नई सरकार के गठन की हलचल तेज हो गई है. टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने लोक भवन में तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र आर्लेकर से मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया है. इससे पहले तमिलनाडु कांग्रेस प्रेसिडेंट के. सेल्वापेरुंथगा और दूसरे कांग्रेस लीडर्स ने चेन्नई में TVK हेडक्वार्टर में विजय से मुलाकात की. तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस लेजिस्लेटिव पार्टी (CLP) ने सरकार बनाने के लिए TVK को अपना पूरा समर्थन देने का फैसला किया है. तमिलनाडु में कांग्रेस ने डीएमके से सालों पुराना गठबंधन तोड़ लिया है. थलपति विजय ने मंगलवार रात को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर समर्थन मांगा था. टीवीके को 10 विधायकों की जरूरत थी. फिलहाल TVK को 5 विधायकों वाली कांग्रेस का समर्थन मिल चुका है. उन्हें अभी भी 5 विधायकों का समर्थन चाहिए.

DMK ने कांग्रेस पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया
कांग्रेस लीडर्स द्वारा टीवीके को समर्थन देने के फैसले को उनकी पूर्व सहयोगी पार्टी DMK ने पीठ में छुरा घोंपने वाला करार दिया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने मंगलवार को रात भर चली बैठक के बाद टीवीके से सशर्त गठबंधन करने का फैसला लिया है. जिसमें कैबिनेट में पदों और कुछ बोर्डों की अध्यक्षता की मांगें शामिल है.

बता दें कि तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटें है. जिसमें से टीवीके ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है. सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों की जरूरत है. थलपति विजय ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है. ऐसे में उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, यानि टीवीके के पास 107 सीटें ही रहेगी. कुल सीटें 233 हो जाएंगी, लेकिन बहुमत साबित करने का आंकड़ा 118 ही रहेगा.

DMK सांसद ने क्या कहा?
DMK सांसद कनिमोझी ने कहा कि यह लोकतंत्र है और जनता का फैसला सर्वोपरि है. हमें इसका सम्मान करना चाहिए. हम लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं और मैं नई सरकार और TVK प्रमुख विजय को शुभकामनाएं देती हूं. हम सरकार में नहीं है इसका मतलब यह नहीं है कि हम तमिलनाडु के लोगों के नहीं लड़ेंगे. हम लोगों की आवाज़ उठाना जारी रखेंगे.

यह भी पढ़ें: “आतंकवाद के विरुद्ध हमारे संघर्ष में…” भारत-वियतनाम के बीच डील पर बोले PM मोदी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

2

2