KBP Times

IPL; जयपुर के SMS स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला

SMS stadium

IPL 2026 : आज जयपुर के SMS स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से होगा। दोनों टीमों के बीच यह इस सीजन की पहली टक्कर होगी। जयपुर में मैच का टिकट हासिल करने के लिए एक बार फिर युवा वर्ग में उत्साह देखा गया है। स्टेडियम के बाहर युवाओं की लंबी लाईन लगी है।

वैभव की बैटिंग रहेगी आकर्षण

राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। इसके अलावा, सूर्यवंशी 167 गेंदों में सबसे तेज 400 रन का रिकॉर्ड बना चुके हैं। राजस्थान 9 मैच में 6 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली 8 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ 7वें पायदान पर हैं।

राजस्थान ने 15 मैच जीते

IPL में दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान ने 15 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 14 जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में दिल्ली ने जीता था।

जयपुर की बैटिंग पिच

सवाई मानसिंह की पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मूवमेंट मिलती है। एक बार बल्लेबाज सेट हो जाएं तो बाउंस और तेज आउटफील्ड के कारण शॉट खेलना आसान हो जाता है। इस मैदान पर IPL में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 166 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में 150-160 के बीच है।

गर्मी का असर, बारिश की संभावना नहीं

जयपुर में आज मौसम गर्म रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मैच की शुरुआत में तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में ओस बड़ा फैक्टर बन सकती है। दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए ग्रिप करना मुश्किल होगा, जिससे बल्लेबाजों को फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : IPL 2026:ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करना रियान पराग को पड़ा भारी, मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा

शहर के इन प्रमुख मार्गों पर होगा यातायात डायवर्ट

जयपुर में IPL मैच के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। यूनिवर्सिटी गेट से यूनिवर्सिटी मोड टोंक रोड की ओर आने वाले सामान्य यातायात को जनता स्टोर से वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। टोंक रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर गांधी नगर मोड़ से गांधी सर्किल और आरबीआई कट से गणेश मंदिर की ओर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह जेडीए चौराहे से रामबाग चौराहे की ओर आने वाले सामान्य वाहनों को गांधी सर्किल और त्रिमूर्ति सर्किल की ओर मोड़ा जाएगा। स्टैच्यू सर्किल से पोलो सर्किल की ओर जाने वाले यातायात को भी आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। पंकज सिंहवी मार्ग से विधानसभा तिराहे के बीच भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

इन मार्गों पर रहेगा सबसे ज्यादा दबाव

मैच के दौरान गांधी नगर मोड से नारायण सिंह तिराहा तक टोंक रोड, जेडीए चौराहे से रामबाग चौराहा, पोलो सर्किल से 22 गोदाम तक भवानी सिंह रोड, स्टैच्यू सर्किल से पोलो सर्किल तक भगवान दास रोड, जनपथ, पंकज सिंहवी मार्ग और कलेक्ट्री मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से इन मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।

यह भी देखें : पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार? फलौदी सट्टा बाजार ने बढ़ाई धड़कनें | Assam में BJP की हैट्रिक?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2