Instant Appam Recipe – सुबह की भागदौड़ में अक्सर यही परेशानी रहती है कि ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी तैयार हो जाए और सेहत के लिए भी अच्छा हो. ऐसे में केरल का मशहूर पारंपरिक नाश्ता अप्पम एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह चावल के घोल से बनने वाला हल्का और मुलायम व्यंजन है. जिसका स्वाद बेहद सादा लेकिन टेस्टी होता है.नारियल और हल्के फर्मेंटेशन के कारण इसका टेक्सचर और स्वाद दोनों ही खास हो जाते हैं.
अप्पम बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 2 कप भिगोया हुआ चावल
- 1 कप ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल
- ½ कप उबला हुआ चावल (बैटर को सॉफ्ट बनाने के लिए)
- ½ छोटा चम्मच यीस्ट
- 1–2 छोटे चम्मच चीनी (हल्की मिठास और फर्मेंटेशन के लिए)
- नमक स्वादानुसार
- पानी जरूरत के अनुसार (बैटर बनाने के लिए)
- नारियल (वैकल्पिक स्वाद बढ़ाने के लिए)
- अप्पम पैन को हल्का ग्रीस करने के लिए थोड़ा तेल
यह भी पढ़ें : 20 मिनट में घर पर बनाएं होटल जैसी मसालेदार पाव भाजी, स्ट्रीट फूड का असली मज़ा अब किचन में
कैसे बनाएं नरम और स्वादिष्ट अप्पम
सबसे पहले चावल, नारियल और उबले हुए चावल को मिक्सर में डालकर पानी मिलाते हुए स्मूद बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न बहुत पतला. इसके बाद इसमें यीस्ट, चीनी और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें और इसे ढककर 6-7 घंटे या रातभर किसी गर्म जगह पर फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें. जब बैटर तैयार हो जाए तो अप्पम पैन को हल्का गर्म करके थोड़ा तेल लगाएं और एक करछी बैटर डालकर पैन को घुमाते हुए बीच में मोटा और किनारों पर पतला फैलाएं. इसे ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं. जब किनारे हल्के सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं और बीच का हिस्सा नरम रहे तो अप्पम तैयार है. इसे गरमागरम नारियल दूध, वेज स्टू या हल्की करी के साथ परोसा जा सकता है.
यह भी देखें : महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक जंग? BJP ने निकाली पदयात्रा



