Pav Bhaji Recipe: अगर कभी अचानक कुछ चटपटा, मसालेदार और पेट भरने वाला खाने का मन करे तो पाव भाजी से बेहतर विकल्प शायद ही कुछ हो. सड़क किनारे मिलने वाली मक्खन से भरपूर भाजी और तवे पर सिके हुए पाव का कॉम्बिनेशन हर किसी को दीवाना बना देता है. लेकिन रोज़ बाहर जाकर खाना संभव नहीं होता. ऐसे में अगर वही स्ट्रीट स्टाइल स्वाद घर पर मिल जाए तो मज़ा दोगुना हो जाता है. अच्छी बात ये है कि इसे बनाना मुश्किल बिल्कुल नहीं है. बस सही तरीका और थोड़ा सा बटर इस्तेमाल करके आप इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं. इसमें डाली जाने वाली सब्जियां इसे टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी बनाती हैं. बच्चे हों या बड़े सबको ये डिश बेहद पसंद आती है.
वीकेंड पार्टी या अचानक आए मेहमान हर मौके के लिए ये परफेक्ट रेसिपी है. बस कुछ बेसिक चीजें, थोड़ी मेहनत और आपकी टेबल पर होगा होटल जैसा स्वाद.
सामग्री (Ingredients)
- उबले आलू – 2
- फूलगोभी
- हरी मटर
- शिमला मिर्च
- टमाटर – 2
- प्याज – 1
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
- हरी मिर्च – 1
- पाव भाजी मसाला – 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
- हल्दी – 1/4 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- मक्खन – 2-3 चम्मच
- नींबू – 1
- हरा धनिया
- पाव
यह भी पढ़ें : White शर्ट का पेंट या जींस के साथ ऐसे करें कॉम्बीनेशन की दिखें Stylish
बनाने की विधि
– सबसे पहले आलू, फूलगोभी और मटर को कुकर में हल्का नमक डालकर 2-3 सीटी में अच्छे से उबाल लें.
– अब एक कढ़ाही में मक्खन गर्म करें और उसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
– इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं.
– अब टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक अच्छी तरह पकने दें.
– जब टमाटर गल जाएं, तो हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
– उबली हुई सब्जियों को मैश करके इसमें डालें और अच्छे से मिक्स करें.
– थोड़ा पानी डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में मैश करते रहें ताकि भाजी स्मूद बने.
– जब ऊपर हल्का मक्खन दिखने लगे तो गैस बंद करें और ऊपर से नींबू का रस व हरा धनिया डाल दें.
– पाव को तवे पर मक्खन लगाकर दोनों तरफ हल्का क्रिस्प होने तक सेंक लें.
– गरमा-गरम भाजी को पाव, प्याज और नींबू के साथ सर्व करें.
यह भी देखें : महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक जंग? BJP ने निकाली पदयात्रा
स्ट्रीट स्टाइल टेस्ट का सीक्रेट ट्रिक
अगर आपको बिल्कुल बाजार जैसी पाव भाजी का स्वाद चाहिए तो आखिर में थोड़ा एक्स्ट्रा बटर और एक चुटकी पाव भाजी मसाला डालकर 2 मिनट और पका लें. यही छोटा सा स्टेप स्वाद को और भी ज्यादा दमदार बना देता है. पाव भाजी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसे आप अपनी पसंद की किसी भी सब्जी से बना सकते हैं. यह जल्दी बन जाती है. पेट भर देती है और हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.



