KBP Times

IPL : जयपुर में छात्रों को खास रियायत, 500 रुपए में देख सकेंगे मैव

IPL match for students

IPL : राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों, खासकर छात्रों के लिए इस बार इंडियन प्रीमियर लीग IPL का रोमांच और भी खास होने वाला है। राजस्थान रॉयल्स ने छात्रों को 1800 से 2500 रुपए तक की टिकट कम कीमत पर बेचने का डिसीजन किया है। राजस्थान रॉयल्स के वाइस प्रेसिडेंट राजीव खन्ना ने बताया कि यह सुविधा सिर्फ ऑफलाइन रहेगी और टिकट मैच से एक दिन पहले ही जारी किए जाएंगे।

स्टूडेंट्स को ID कार्ड दिखाना होगा

आरआर के उपाध्यक्ष राजीव खन्ना ने बताया कि जयपुर में 25 अप्रैल इस IPL सीजन का पहला मैच है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले के लिए छात्र 24 अप्रैल को सवाई मानसिंह स्टेडियम के ऑफलाइन काउंटर से अपना टिकट खरीद सकेंगे। इसके लिए छात्र को अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा। एक आईडी कार्ड पर केवल एक ही टिकट दिया जाएगा।

छात्रों को 500 रुपए में टिकट

राजीव खन्ना ने कहा कि ये टिकट ईस्ट स्टैंड के लिए होंगे, जहां से दर्शक मैदान का शानदार व्यू ले सकेंगे और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को नजदीक से देख पाएंगे। यह स्टैंड आमतौर पर 1800 रुपए में उपलब्ध होता है, लेकिन छात्रों को विशेष छूट के तहत सिर्फ 500 रुपए में दिया जाएगा। राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने पहले ही सवाई मानसिंह स्टेडियम के ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ गेट्स पर ऑफलाइन टिकट काउंटर शुरू कर दिए हैं। ये काउंटर रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहते हैं। अब तक यहां सामान्य दरों पर टिकट उपलब्ध कराए जा रहे थे, लेकिन छात्रों के लिए अलग से विशेष व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसे अब 24 अप्रैल को शुरू करने का फैसला किया गया है।

कीमतों में भी बढ़ोतरी

इस बार IPL टिकटों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सबसे सस्ता ईस्ट स्टैंड टिकट 1800 रुपए में उपलब्ध है, जो पिछले सीजन के मुकाबले 300 रुपए महंगा है। वहीं सबसे महंगा टिकट ड्रीम लाउंज का है, जहां से मैच देखने के लिए दर्शकों को 40 हजार रुपए खर्च करने पडेंगे। इतना ही नहीं, टिकटों की कीमतें डिमांड के अनुसार लगातार बढ़ भी रही हैं। ऐसे में छात्रों के लिए 500 रुपए में टिकट उपलब्ध होना बड़ी राहत माना जा रहा है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2