KBP Times

IPL; GT लगातार जीत को जारी रखने के प्रयास में तो MI हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी, अहमदाबाद में मैच

Narendar Modi stadium IPL match

Narendar Modi Stadium: IPL के 19वें सीजन में आज गुजरात टाइटंस GT और मुंबई इंडियंस MI टीमें आमने सामने होंगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में शाम सात बजे खेला जाएगा। आज के मैच की खास बात यह है कि मुकाबले में गुजरात के पास लगातार चौथी जीत का मौका होगा, जबकि मुंबई की टीम हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। इस मैच में शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका भी है। वे 251 रन बना चुके हैं और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 32 रन पीछे हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप से 2 विकेट दूर हैं। उनके नाम 11 विकेट हैं।

मोदी स्टेडियम में  तीसरा मैच 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैलेंस मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। मैच की शुरुआत में पिच पर अच्छी बाउंस और थोड़ी सी मदद तेज गेंदबाजों को मिलती है, जिससे पावरप्ले में विकेट गिरने के मौके रहते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाज असर डालने लगते हैं। इस मैदान की बाउंड्री बड़ी होने के कारण बल्लेबाजों के लिए लगातार बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होता, इसलिए स्ट्राइक रोटेशन काफी अहम रहता है। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए हैं। एक में गुजरात को जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा। यहां अब तक कुल 46 IPL मैच खेले गए हैं। 23 मैचों में पहली पारी में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली, इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। इस सीजन यहां अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है।

बारिश की संभावना नहीं

20 अप्रैल को अहमदाबाद (नरेन्द्र मोदी स्टेडियम) में मौसम काफी गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 25दृ26 डिग्री के आसपास रहा। पूरे दिन आसमान साफ और धूप तेज रहेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है।

रोहित शर्मा पर सस्पेंस

इस मुकाबले में रोहित शर्मा के खेलने पर संदेह है। वे 12 अप्रैल को वानखेड़े में बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। रोहित की चोट पर कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वे कम से कम दो मैच आराम करेंगे। हम उनकी वापसी पर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2