Iran US Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर दोहरे तेवर में नजर आ रहे हैं. ईरान के साथ जंग खत्म होने पर ट्रंप व्हाइट हाउस में पार्टी करने की बात करने की बात कह रहे हैं. इसके साथ ही चेतावनी दी है कि अगर ईरान के साथ तय समय पर समझौता नहीं हुआ तो फिर से बमबारी की जा सकती है. ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि ईरान के साथ चल रहे सीजफायर को वे आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है. शायद मैं इसे एक्सटेंड न करूं. अगर ऐसा हुआ तो ब्लॉकेज जारी रहेगा और हमें फिर से बम गिराने पड़ सकते हैं.
राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि 21 अप्रैल को डेडलाइन बेहद अहम है. अगर इस तारीख तक ईरान और अमेरिका के बीच अगर कोई ठोस समझौता नहीं हुआ तो सीजफायर खत्म हो सकता है. हालांकि ट्रंप ने डील होने की उम्मीद भी जताई है.
“नौसेनिक ब्लॉकेड जारी रहेगा”
वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने साफ तौर पर कहा कि चाहे सीजफायर बढ़े या न बढ़े. अमेरिका ने ईरान पर जो नौसेनिक ब्लॉकेड लगाया है वो जारी रहेगा. नौसेनिक ब्लॉकेड को ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाने की एक रणनीति बताया जा रहा है. क्योंकि इससे तेल निर्यात पर सीधा असर पड़ता है.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान,बोले-ईरान से जल्द डील की उम्मीद, न्यूक्लियर हथियार नहीं होंगे तो ही शांति
“इस्लामाबाद में वार्ता के लिए मिल सकते हैं”
सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों के प्रतिनिधि जल्द ही इस्लामाबाद में वार्ता के लिए मिल सकते हैं. हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन संकेत हैं कि सोमवार को बातचीत का नया दौर शुरू हो सकता है. इससे पहले की बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो चुकी है, जिससे इस बार की वार्ता और भी महत्वपूर्ण हो गई है.
ट्रंप की ‘डबल गेम’ रणनीति
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति को लेकर विश्लेषकों का मानना है कि वह एक तरफ कूटनीतिक समाधान की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर सैन्य दबाव बनाए रखते हैं. यही “डबल गेम” मौजूदा स्थिति को और जटिल बना रहा है. 21 अप्रैल की डेडलाइन नजदीक है और पूरी दुनिया की नजर इस पर टिकी है कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होगा या एक नया संकट जन्म लेगा.



