RCB: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने होमग्राउंड पर RCB के पास मैच जीतने का मौका है यदि RCB मैच जीतने में सफल हो जाती है तो IPL की पॉईंट टेबल पर टॉप पोजिशन पर पहुंच सकती है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। आरसीबी अपने होमग्राउंड पर एलएसजी (LSG) को एक भी मैच नहीं हरा सकी है। टीम इस सीजन 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है, यदि टीम आज मैच जीत जाती है तो टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच जाएगी।
RCB में आगे
RCB और LSG के बीच अब तक 6 IPL मैच खेले गए। 4 में RCB और महज 2 में LSG को जीत मिली। हालांकि, लखनऊ की दोनों जीत बेंगलुरु के होमग्राउंड पर ही आई। आज का मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा। पिछले साल दोनों टीमें लखनऊ में भिड़ी थीं, जहां RCB ने 18.4 ओवर में ही 230 रन चेज कर लिए थे।
हाई स्कोरिंग है चिन्नास्वामी स्टेडियम
बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम हाई स्कोरिंग है। यहां इस सीजन 2 मैच खेले गए। जिसकी चारों पारियों में 200 प्लस रन बने। पहले मैच में SRH ने 201 रन बनाए, RCB ने 15.4 ही ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। दूसरे मैच में RCB ने 250 रन बना दिए, जवाब में CSK 207 रन ही बना सकी।
यह भी पढ़ें : ट्रांसजेंडर वुमन को लॉस एंजिल्स खेलों से किया बाहर, IOC ने कहा नहीं खेल सकती महिलाओं के साथ
बारिश नहीं होगी
बेंगलुरु में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा रहेगी। टेम्परेचर जरूर 22 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हालांकि, मैच के दौरान इसके 28 डिग्री तक आने की संभावना है। बेंगलुरु में ओस रहती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीमें पहले बॉलिंग करना पसंद करती है।
यह भी देखें : Jaipur: रैगर समाज ने मनाई बाबा साहेब की जयंती, भामाशाह राजेंद्र केडिया रहे मुख्य अतिथि



