KBP Times

जयपुर में हाईकोर्ट-विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, पूर्व CM गहलोत बोले- कानून व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है…

Jaipur News

Jaipur News: राजधानी जयपुर में आज (13 अप्रैल) राजस्थान विधानसभा, हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची. परिसरों को खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर विधानसभा सचिवालय को ई-मेल भेजा गया. जिसमें अगले 3 घंटे में विधानसभा भवन को RDX से उड़ाने की धमकी दी गई. जिसके बाद कर्मचारियों को विधानसभा से बाहर निकाला गया. जयपुर सेशन कोर्ट को धमकी का ईमेल उसके ऑफिशियल आईडी पर आया था. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमों ने अलग-अलग जगह तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. हाईकोर्ट को इससे पहले भी 6,17,19,20 फरवरी और 17 मार्च को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. लेकिन अभी तक कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया है.

सर्चिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
सेशन कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट प्रशासन ने पुलिस और सीनियर अधिकारियों को मामले की जानकारी दी. सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस, बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वॉड ने कोर्ट में सर्च ऑपरेशन चलाया. वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. सर्चिंग के दौरान कोर्ट में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.

यह भी पढ़ें: जयपुर ACB कोर्ट में पेशी के दौरान सुबोध अग्रवाल ने IAS सुधांश पंत पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या कहा?

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की भी आई प्रतिक्रिया
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से पत्रकारों ने बातचीत के दौरान हाईकोर्ट-विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर सवाल किया. इसपर उन्होंने कहा कि पहले हाईकोर्ट को लेकर धमकी आई. अब विधानसभा को उड़ाने की धमकी दी गई है. सरकार की लापरवाही है. कानून व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है. डकैती और हत्याएं हो रही हैं. जयपुर में एक गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी हुई और आरोपी पकड़े नहीं जा रहे. जनता हमसे उम्मीद करती है कि हम सरकार को गलती बताएं इसलिए हम बोल रहे हैं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2