KBP Times

जयपुर में बेखौफ मनचले,अब गर्भवती महिलाएं भी सुरक्षित नहीं!

Rajasthan News: अब गर्भवती महिलाएं भी सुरक्षित नहीं

Rajasthan News: राजधानी जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में बदमाशों के हौसले अब इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दिनदहाड़े और भीड़भाड़ में भी वारदातों को अंजाम देने से नहीं कतरा रहे हैं। सड़क पर चल रही लड़की हो, गर्भवती महिला हो या फिर विदेशी पर्यटक महिला, सरेराह छेड़छाड़ का शिकार हो रही हैं। ताजा मामला जवाहर सर्किल इलाके का है, जहां एक गर्भवती महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है।

सुनसान गली में पीछा कर दबोचा

जवाहर सर्किल क्षेत्र में मोबाइल पर बात करते हुए जा रही एक गर्भवती महिला का एक बदमाश काफी दूर से पीछा करता है और जैसे ही महिला एक गली में पहुंचती है, आरोपी पीछे से आकर उसे दबोच लेता है और अश्लील हरकत शुरू कर देता है। महिला हिम्मत दिखाकर शोर मचाती है तो आरोपी तुरंत मौके से भाग निकलता है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर हुलिए की शिनाख्त कर आरोपी की तलाश कर रही है।

तीन बड़ी वारदातें, पुलिस सुरक्षा पर सवाल

पिछले 72 घंटों के भीतर जयपुर में महिला सुरक्षा को तार-तार करने वाली यह तीसरी बड़ी घटना है। 5 अप्रैल को आमेर से जयगढ़ फोर्ट पैदल जा रही एक जापानी महिला पर्यटक को सुनसान पहाड़ी रास्ते पर बदमाशों ने घेर लिया और छेड़छाड़ की। आरोपियों ने पहले महिला से हाथ मिलाने की कोशिश की, फिर गलत नीयत से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकले।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को डिटेन किया है। वहीं मुहाना थाना इलाके के इस्कॉन रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने चलती बाइक पर एक युवती का पीछा किया और उसके पास अपनी बाइक लाकर अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान मनराज मीणा और सुदामा मीणा के रूप में की है, जिनकी तलाश जारी है। और अब जवाहर सर्किल इलाके में गर्भवती महिला को निशाना बनाने की इस घटना ने शहरवासियों में दहशत पैदा कर दी है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान विश्वविद्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम पर विवाद

क्या सुरक्षित हैं राजधानी की बेटियां?

इन लगातार होती वारदातों ने पुलिस की गश्त और ‘निर्भया स्क्वॉड’ जैसे दावों की पोल खोल कर रख दी है। सवाल यह उठता है कि जब शहर के पॉश इलाकों और पर्यटक स्थलों पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो आम गलियों का क्या हाल होगा? बदमाशों में कानून का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है, अंधेरे में या सुनसान सड़क ही नहीं, अब दिन के उजाले में भीड़-भाड़ में भी मनचलों का हौसला इतना बढ़ गया है कि आए दिन ये घटनाएं सामने आ रही हैं। क्या शहर में महिला सुरक्षा के ये हालात हैं? इतने बुरे हालात कि हर रोज किसी न किसी लड़की की इज्जत पर सरेआम हाथ डाला जा रहा है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul gandhi on dharna

पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर राहुल गांधी पहुंचे थाने, धरने पर बैठे

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

2

2