KBP Times

IPL में आज दो मैच का रोमांच, पहला मैच LSG और GT टीम के बीच दूसरा MI और RC का मुकाबला

lsg vs GC IPL matches today

IPL:  टूर्नामेंट में आज दो मैच खेले जाएंगे। दोपहर तीन बजे होने वाले पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच इकाना स्टेडियम में होगा। जबकि आज शाम को सात बजे दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चौलेंजर्स (RC) के बीच शाम वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात टीम थोडी भारी

लखनऊ और गुजरात दोनों का इस सीजन यह चौथा मैच होगा। लखनऊ ने पिछले 2 मैच जीते और 1 में हार मिली है। वहीं गुजरात 2 मैच हार चुकी है, टीम को इकलौती जीत पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली। लखनऊ और गुजरात के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है। गुजरात ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पिछले तीन मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम किए हैं। इकाना में दोनों टीमों का 3 बार सामना हुआ।

लखनऊ की पिच रिपोर्ट

लखनऊ की पिच पर स्पिनर्स ही हावी रहते हैं। यहां पिछला मैच लो स्कोरिंग देखने को मिला। इस सीजन यहां एक मैच खेला गया है। उस मैच में लखनऊ पहले बैटिंग करते हुए 141 रन ही बना सकी थी, जवाब में दिल्ली ने 18वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। अब तक कुल 23 आईपीएल मैच खेले गए हैं। 9 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 13 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। जबकि एक मैच नो रिजल्ट रहा। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/6 है, जो केकेआर ने 2024 एलएसजी के खिलाफ बनाया था।

मौसम का हाल

लखनऊ में रविवार को काफी तेज धूप और गर्मी रहेगी। मैच वाले दिन यहां का टेम्पेरचर 21 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

यह भी पढ़ें : ट्रांसजेंडर वुमन को लॉस एंजिल्स खेलों से किया बाहर, IOC ने कहा नहीं खेल सकती महिलाओं के साथ

यह भी देखें : महात्मा फुले जयंती विशेष: 65 की उम्र में समाज सेवा की मिसाल पुष्पलता मंडार से खास बातचीत | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2