KBP Times

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी को बताया ‘हीरक रानी’ कहा- मूल समेत उखाड़कर फेंक देना…

amit shah

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति लगातार तेज होती जा रही है. सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी है. बांकुड़ा के छटना विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मैं वादा करके जाता हूं पूरे बंगाल से हम ममता की सिंडिकेट को समाप्त कर देंगे. ममता दीदी ने क्या हाल बना कर रखा है? सीमेंट लेना है तो सिंडिकेट को कट मनी दो, पंखा लेना है सिंडिकेट बीच में आ गया. ईंट, बालू लेना है सिंडिकेट बीच में आता है. सिंडिकेट बंगाल की जनता का खून चूसने का शासन बना हुआ है. मैं आज कहकर जाता हूं एक बार ममता को उखाड़ कर भाजपा की सरकार बनाओ सिंडिकेट को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम हम करेंगे.

“बंगाल के लोगों का पैसा खा गए”
केंद्रीय मंत्री (Amit Shah) ने आगे कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाला किसने किया? SSC घोटाला किसने किया? नगर निगम भर्ती घोटाला किसने किया? गाय तस्करी का धंधा किसने किया? मनरेगा घोटाला किसने किया? PM आवास घोटाला किसने किया? ममता दीदी आपके नेता ये न मान लें कि बंगाल के लोगों का पैसा खा गए और अब कुछ नहीं होगा. एक जांच आयोग बनाकर इन भ्रष्टाचारियों से बंगाल की जनता की पाई-पाई वसूलने का काम भाजपा करेगी.

यह भी पढ़ें: “पूरा कच्चा चिट्ठा निकाला जाएगा…” PM मोदी का ममता बनर्जी की TMC सरकार कड़ा प्रहार

“पूरी दुनिया में बंगाल को शर्मसार किया”
वहीं आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या मामले पर अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि आरजी कर की घटना ने पूरी दुनिया में बंगाल को शर्मसार किया, सालों तक संदेशखाली में TMC के गुंडे महिलाओं का शोषण करते रहे. ये घुसपैठिए महिलाओं का शोषण करते रहे लेकिन ममता बनर्जी आंख मूंदकर बैठी रहीं. मैं आज कह कर जाता हूं जिन्होंने भी महिलाओं का अपमान करने का काम किया है उन्हें जेल में डालने का काम भाजपा सरकार करेगी.

“ममता दीदी का पेट का पानी नहीं हिल रहा”
उन्होंने (Amit Shah) कहा कि गंधेश्वरी नदी का पुल हर बारिश में डूब जाता है, लेकिन ममता दीदी का पेट का पानी नहीं हिल रहा है. ममता दीदी एक ‘हीरक रानी’ हैं. मुझे बताइए, ‘हीरक रानी’ कौन है?…ये ‘हीरक रानी’ को 23 तारीख को कमल के निशान वाला बटन दबाकर मूल समेत उखाड़कर फेंक देना है. शाह ने कहा कि ये ममता दीदी ‘विक्टिम कार्ड’ खेलती हैं. कभी झूठी-सच्ची पट्टी पैर में बांध लेती हैं, तो कभी झूठी-सच्ची पट्टी सिर पर बांध लेती हैं. ममता दीदी, इस चुनाव में पैर, हाथ, सिर जहां पर भी पट्टी बांधना हो बांधो, बंगाल की जनता आपको वोट नहीं देंगी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2