KBP Times

राजस्थान में गाय के अवशेष मिलने से आक्रोश, सड़क पर उतरे लोग, पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम

Alwar News

Alwar News: राजस्थान के अलवर में अग्रसेन चौराहे के पास गाय के अवशेष से बवाल मच गया. गुरुवार रात को माहौल तनावपूर्ण हो गया. कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया. प्रदर्शनकारियों ने अग्रसेन सर्कल पर ही बैठकर जमकर नारेबाजी की. जिसकी वजह से सड़क पर लंबा जाम भी लग गया.

प्रदर्शनकारियों की प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
रात को 9 बजे के करीब कुछ लोगों ने संदिग्ध हालत में गाय के अवशेष देखे. जिसकी खबर पूरे शहर में फैल गई और विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. गाय के अवशेष देखकर लोग गुस्से में आग बबूला हो गए. उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया. लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे. करीब चार घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत हुई.

यह भी पढ़ें: पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल ने आखिरकार किया सरेंडर, लंबे समय से विशेष ACB टीम को दे रहे थे गच्चा

आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम माधव भारद्वाज भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. एडिशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में टीमों को सक्रिय कर दिया गया है. आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें.

हिंदू संगठनों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया
इसके अलावा इलाके में मीट की दुकानों पर जांच की जा रही है. हिंदू संगठनों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे शहर के होप सर्किल पर बड़ा आंदोलन करेंगे. इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और माहौल पर सख्त नजर रखी जा रही है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul gandhi on dharna

पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर राहुल गांधी पहुंचे थाने, धरने पर बैठे

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

2

2