KBP Times

ईरान के बाद क्या पाकिस्तान होगा इजरायल का अगला निशाना? जुबानी जंग से बढ़ा तनाव

US-Israel-Iran War

US-Israel-Iran War: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले इजरायल और पाकिस्तानी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल पर लेबनान में नरसंहार करने का आरोप लगाया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इजरायल को बुराई और मानवता के लिए अभिशाप, कैंसर की तरह और यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि एक तरफ इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है दूसरी तरफ लेबनान में नरसंहार हो रहा है. निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है. पहले गाजा फिर ईरान और अब लेबनान में खून-खराबा जारी है. जिन लोगों ने यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए फिलिस्तीनी जमीन पर इस कैंसर जैसे देश को बनाया वो नरक में जलें.

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के बयान पर इजरायल का पलटवार
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान के बाद अब पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सवाल उठने लगा है. इजरायली पीएम कार्यालय की तरफ से जारी बयान में साफ तौर पर कहा गया है कि इजरायल के विनाश की बात बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा इजरायल के विनाश की बात कहना बहुत ही निंदनीय है. ऐसे बयान को किसी भी सरकार द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. खासकर सरकार खुद को शांति का निष्पक्ष मध्यस्थ होने का दावा करती है.

यह भी पढ़ें: वोटिंग से पहले ओवैसी की पार्टी ने हुमायूं कबीर से तोड़ा गठबंधन, क्या है वजह?

क्या अब पाकिस्तान होगा इजरायल का अगला निशाना?
इजरायल अभी तक ईरान को अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है. लेकिन अगर पाकिस्तान से इजरायल को खत्म करने की आवाजें लगातार उठतीं है तो तय है कि वह इजरायल का अगला निशाना होगा. इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस बयान की आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के शब्द खुले तौर पर यहूदी विरोधी हैं और किसी भी हालत में उचित नहीं हैं. इजरायल अब अपने बचाव के लिए हर जरूरी कदम उठाता रहेगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul gandhi on dharna

पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर राहुल गांधी पहुंचे थाने, धरने पर बैठे

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

2

2