KBP Times

वोटिंग से पहले ओवैसी की पार्टी ने हुमायूं कबीर से तोड़ा गठबंधन, क्या है वजह?

Humayun Kabir

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही है. इसी बीच हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) से गठबंधन टूटने की खबर सामने आई है. दोनों पार्टियों ने 25 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. अब ओवैसी की पार्टी बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी. एआईएमआईएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हुमायूं कबीर के खुलासों ने बंगाल के मुसलमानों की असुरक्षा को उजागर किया है. एआईएमआईएम ऐसे किसी भी बयान का समर्थन नहीं कर सकती जिससे मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठे. आज से एआईएमआईएम ने कबीर की पार्टी से अपना गठबंधन वापस ले लिया है.

पोस्ट में आगे लिखा कि बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं. दशकों के धर्मनिरपेक्ष शासन के बावजूद उनके लिए कुछ नहीं किया गया है. किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के संबंध में एआईएमआईएम की नीति यही है कि हाशिए पर पड़े समुदायों को एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज मिले. हम बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे. बता दें कि बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होने वाली है और 4 मई को नतीजे घोषित होंगे.

AIMIM के गठबंधन तोड़ने की वजह क्या?
बताया जा रहा है कि हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) के खिलाफ कल 9 अप्रैल को तृणमूल का वीडियो जारी होने के बाद गठबंधन को लेकर शक पैदा हो गया था. जिसके बाद ओवैसी की पार्टी ने हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन तोड़ दिया. TMC ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें कथित तौर पर हुमायूं कबीर 1 हजार करोड़ की डील की बात कर रहे हैं. इस वीडियो में हुमायूं कबीर किसी को कह रहे है कि हजार करोड़ रुपये आएंगे. बाबरी मस्जिद बनेगी या नहीं, ये छोड़ो. मुस्लमान बहुत भोले हैं उन्हें बेवकूफ बनाना आसान है. हालांकि हुमायूं कबीर की तरफ से वीडियो को AI जेनरेटेड बताया गया.

यह भी पढ़ें: बीरभूम में PM मोदी ने CM ममता बनर्जी पर बोला हमला, कहा- “..वो मानवता के माथे पर कलंक…”,

25 मार्च को हुई थी गठबंधन की घोषणा
हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) की AJUP और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने 25 मार्च को गठबंधन की घोषणा की थी. गठबंधन के बाद हुमायूं कबीर ने ओवैसी को अपना बड़ा भाई बताया था. साथ ही कहा था कि उनका गठबंधन पश्चिम बंगाल में एक मजबूत तीसरा ऑप्शन पेश करेगा.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2