KBP Times

“सिर्फ घुसपैठियों की ‘फैक्ट्री’ फली-फुली…” बंगाल में TMC सरकार पर जमकर भड़के PM मोदी

Narendra Modi

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मैंने देखा है बंगाल ने इस बार हर विपरित परिस्थिति को पराजित करने का निर्णय कर लिया है. भाजपा का विजय, उत्साह और उमंग में दिखाई देता है. ये परिवर्तन की आंधी है, ये TMC की निर्मम सरकार के जाने का ऐलान है. नंदीग्राम ने 5 साल पहले बदलाव की राह दिखाई थी. अब पूरा पश्चिम बंगाल उसी परिवर्तन के रास्ते पर चल पड़ा है. जो कमाल 5 साल पहले नंदीग्राम ने किया था इस बार वही हाल भवानीपुर में भी होने जा रहा है. पूरे बंगाल में होने जा रहा है. बंगाल का ये चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है. ये बंगाल के वैभव को फिर से स्थापित करने का चुनाव है. ये विकसित बंगाल की नींव मजबूत करने का चुनाव है. इसका सबसे पहला कदम होगा निर्मम सरकार की विदाई.

“TMC बंगाल को पीछे खींच रही है”
पीएम मोदी (Narendra Modi)  ने आगे कहा कि भारत तेज़ गति से प्रगति कर रहा है, लेकिन TMC बंगाल को पीछे खींच रही है. जो बंगाल कभी भारत की प्रगति का आधार था, जो बंगाल कभी भारत की मैन्युफैक्चरिंग और व्यापार को मजबूती देता था, उसी बंगाल को टीएमसी ने विकास के पैमानों पर इतना नीचे ला दिया है. हल्दिया, सदियों पहले भी ऐतिहासिक ताम्रलिप्त एक फलती-फूलती समृद्ध नगरी थी. दुनिया भर के साथ यहां से व्यापार और कारोबार होता था. हल्दिया आधुनिक भारत के बड़े औद्योगिक केंद्रों में से एक था, लेकिन पिछले दशकों में यहां की फैक्ट्रियों में ताले लटक रहे हैं. कभी हल्दिया में लोग काम के लिए आते थे, लेकिन आज काम की तलाश में लोग दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार में सिर्फ और सिर्फ घुसपैठियों की “फैक्ट्री” फली-फुली है. टीएमसी की निर्मम सरकार में फर्जी दस्तावेज बनाना और पशुओं की तस्करी इसी का विकास हुआ है. ये इसलिए हुआ क्योंकि TMC की राजनीति भय पर आधारित है. उनकी राजनीति का एक ही केंद्र है भय.

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- आर्थिक-सामाजिक जीवन में महिलाओं की…

“TMC ने सिंडिकेट का गुंडा-राज चलाया है”
प्रधानमंत्री (Narendra Modi) ने कहा कि TMC ने सिंडिकेट का गुंडा-राज चलाया है. जहां कट मनी और कमीशन के बिना कुछ नहीं चलता. फैक्ट्रियां भी सिंडिकेट के गुंडाराज से नहीं, सिंडिकेट के भय से नहीं. भरोसे से चल सकती हैं और ये भरोसा सिर्फ भाजपा दे सकती है. जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, उन राज्यों का विकास ये भरोसा पैदा करता है कि पश्चिम बंगाल में भी हम ऐसा ही विकास करके दिखाएंगे और भरोसे के आधार पर करके दिखाएंगे. भय को विदाई देकर रहेंगे. उन्होंने कहा कि TMC ने बंगाल के युवाओं को डबल धोखा दिया है. यहां प्राइवेट सेक्टर में नौकरियां हैं नहीं और सरकारी भर्तियों को TMC के मंत्री लूट रहे हैं. TMC के भ्रष्टाचारियों ने हजारों युवाओं के, उनके परिवारों के सपनों को कुचल दिया है.

“भाजपा सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी”
उन्होंने कहा (Narendra Modi) कि TMC, अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए, धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है. कोर्ट बार-बार इस साजिश को खारिज करता है. लेकिन तुष्टिकरण की बीमारी ऐसी है कि ये कोर्ट तक को नहीं मानते, संविधान को नहीं मानते. ये (माहिष्य समुदाय) कब से टीएमसी सरकार से अपनी मांग कर रहे हैं, लेकिन टीएमसी, माहिष्य समुदाय की मांग पूरी करने के बजाय बहाने बना रही है. क्योंकि माहिष्य समुदाय टीएमसी का वोट बैंक नहीं है. मैं आज आपको भरोसा देता हूं कि भाजपा सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी. जिसका जो हक है, वो हक उसे दिलाया जाएगा.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2