KBP Times

“मोदी सरकार को समीक्षा करने की जरूरत…” अमेरिका-ईरान सीज़फ़ायर पर बोले AIMIM चीफ ओवैसी

Asaduddin Owaisi

US-Iran Ceasefire: हैदराबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ़्ते के सीज़फ़ायर सस्पेंशन पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बहुत नाज़ुक सीज़फ़ायर हुआ है. भारत दक्षिण एशिया की बहुत बड़ी आवाज है और जहां पर अमन की बात आती थी वहां हम बड़ी भूमिका रखते आए हैं लेकिन मैं फिर से ये बात दोहरा रहा हूं कि प्रधानमंत्री के इज़रायल दौरे का समय बहुत गलत था. हम हमेशा से निष्पक्ष रहे और हममें इतनी क्षमता थी कि यदि दो पक्ष लड़ रहे हैं तो हम उन्हें साथ बैठाकर बातचीत कर सकें. मुझे लगता है कि पीएम मोदी को इस बात की समीक्षा करनी चाहिए कि क्या वजह रही कि एक पड़ोसी मुल्क जो हमेशा से हमें तंग करता रहा हो चाहें वो आतंकवाद के रूप में हो या किसी अन्य उसकी ये भूमिका रही. ईरान तो हमेशा से हमसे बड़ा करीब रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि सरकार इसका रिव्यू करेगी और पता करेगी कि ऐसा क्यों हुआ.

“ईरान की फतह हुई है”
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड (AISPLB) के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने सीज़फ़ायर पर कहा कि हम लोग ईरान की फतह का जश्न मना रहे हैं. अमेरिका और इजरायल को जो हार मिली है, कल अमेरिका ईरान की सभ्यता को खत्म करने जा रहा था. लोगों ने पूरी तरीके से अमेरिका का बॉयकॉट किया है, इजराइल का बॉयकॉट किया है, अमेरिका-इजराइल की हर चीज का बॉयकॉट किया है. यह तय हुआ है कि अमेरिका और इजराइल के सारे प्रोडक्ट्स का बॉयकॉट करेंगे और पूरी तरीके से सो-कॉल्ड इस्लामी देशों का भी बॉयकॉट किया है. इसके अलावा ईरान की फतह को लेकर पूरे हिंदुस्तान की आवाम के साथ है. लिहाजा, ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड पूरे हिंदुस्तान में आज बताने के लिए बैठक की है कि अल्हम्दुलिल्लाह ईरान की फतह हुई है.

यह भी पढ़ें: 11 साल के बाद जेल से बाहर आएंगे संत रामपाल, देशद्रोह के तीसरे मामले में HC से मिली जमानत

“मुल्क में जश्न मनाया जा रहा है”
लखनऊ में शिया मरकज़ी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी ने ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर के बाद छोटे इमामबाड़े में हुई दुआ पर कहा कि हम लोग कल रात से दुआ कर रहे थे. ईरान की कामयाबी की कल रात पूरी जनता ने दुआ की है. पूरी दुनिया में दुआएं हुई हैं. ये उन्हीं दुआओं की कबूलियत है कि आज हम लोग यहां जमा हुए थे. वो जो सुपर पावर था, वो किस तरीके से जिल्लत और रुस्वाई लेकर जा रहा है. मैं कुछ नहीं कहूंगा, दुनिया देख रही है कि किस मुल्क में जश्न मनाया जा रहा है और किस मुल्क में मातम मनाया जा रहा है. भारत ने थोड़ी देर से सही, लेकिन संतुलन बनाया है.

“भारत अमेरिका-इजराइल को छोड़कर रूस-ईरान से दोस्ती करे”

उन्होंने कहा कि भारत ने जिस तरीके से शुरू में इजराइल, जो हमला करने वाला था, उससे बात की और जो ईरान पीड़ित था, उससे बात नहीं की. मैं ये समझता हूं कि पहले ईरान से बात करनी चाहिए थी और शोक संदेश देना चाहिए था. मैं ये समझता हूं कि हमारा ईरान का, हमारे मुल्क का और ईरान का जो राब्ता है, वो बहुत कदीमी और बहुत पुराना है. उसमें जो कड़वाहट भी थी, लेकिन ईरान ने जिस तरीके से हॉर्मूज से हिंदुस्तान के जहाजों को निकालकर रवाना किया, उसने अपने बड़े दिली का सबूत पेश किया. और मैं ये समझता हूँ कि आज हमारे मुल्क को चाहिए कि अमेरिका और इजराइल को छोड़ दे और रूस और ईरान से दोस्ती करे, जो हमेशा वफादार रहेंगे.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2