KBP Times

जयपुर में बीच सड़क कुत्तों को बचाने के प्रयास में विधायक की बेटी की कार का एक्सीडेंट

Accident in Jaipur

Accident: जयपुर में मंगलवार तडके कांग्रेस विधायक हरिश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी की कार का एक्सीडेंट हो गया। आस्था की कार विधानसभा के मुख्य गेट के सामने ट्रैफिक सिग्नल पोल और पेड़ से जा टकराई। इससे कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह हादसा मंगलवार तडके तीन बजे का बताया जा रहा है।

कुत्तों को बचाने का प्रयास

थाना साउथ में तैनात पुलिसकर्मी कैलाश के कहे अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि क्रेटा कार अंबेडकर सर्कल से एमएलए क्वार्टर की ओर जा रही थी। विधानसभा गेट के पास सड़क पर अचानक चार से पांच कुत्ते आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में कार चला रही युवती वाहन से नियंत्रण खो बैठी। कार सीधे पोल व पेड़ से जा भिड़ी। यही हादसे का प्राथमिक कारण माना जा रहा है।

नागौर के एड्रेस पर रजिस्टर्ड है कार

पुलिस कर्मी कैलाश ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार कांग्रेस विधायक हरिश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी के नाम पर नागौर के एट्रेस से रजिस्टर्ड है। हादसे के वक्त वही कार चला रही थीं। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। फिलहाल इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

यह भी पढ़ें : कृषि मंत्री के स्वागत में जोरदार हर्ष फायरिंग, किरोड़ी बोले- ऐसा लगा जैसे ईरान की मिसाइल हो

यह भी देखें : जयपुर में सब्जी मंडी का बुरा हाल | लाल कोठी में गंदगी का अंबार | KBP Times Ground Report

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

2

2