KBP Times

“पाकिस्तान को तबाह कर देंगे…” PAK के डिफेंस मिनिस्टर पर मोदी सरकार के मंत्री ने बोला हमला

Nishikant Dubey

Middle East war: पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ के बयान(कोलकाता को उड़ा देंगे) पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हमारे एक भी नागरिक को यदि कोई परेशानी हुई तो हम पाकिस्तान को तबाह कर देंगे. मुझे लगता है कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)के कहने पर ही ख्वाजा आसिफ ने ऐसे बयान दिए होंगे. बांग्लादेशी घुसपैठिए बड़ा मुद्दा है और इसी पर TMC खड़ी है. उसको कवर देने के लिए उन्होंने(ममता बनर्जी) पाकिस्तान के किसी मंत्री से ऐसा कहलवा दिया है. बता दें कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बीते शनिवार को भारत को धमकी दी कि अगर भारत कोई फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन करने की कोशिश करता है तो पाकिस्तान भारत के पूर्वी महानगर कोलकाता पर हमला कर देगा.

राजनाथ सिंह ने भी किया पलटवार
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना बैरकपुर में रोड शो के दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने जो बयान दिया है उसके बारे में इतना कहूंगा कि उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि 55 साल पहले 1971 में पाकिस्तान ने एक बार बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की थी तो पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए एक पाकिस्तान और दूसरा बांग्लादेश बन गया. इस बार यदि बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की तो उसका क्या परिणाम होगा ये भविष्य में पता चल जाएगा.

यह भी पढ़ें: “बंगाल की तरफ नजर उठाने की कोशिश की तो…” पाकिस्तानी रक्षा मंत्री पर राजनाथ सिंह का पलटवार

बंगाल में क्लीन स्वीप का दावा
वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर कहा कि बंगाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए कई काम किए हैं. हम इसी संस्कृति में पले और बढ़े हैं. इस बार भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में क्लीन स्वीप करेगी. उन्होंने कहा कि क्या बंगाली गौरव के लिए इन्होंने(TMC) एक भी काम किया है? इन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को सम्मान देने के अलावा और कुछ नहीं किया है. बंगाली सम्मान भाजपा ही देगी. यहां की जनता जानती है कि बंगाली गौरव भाजपा का गौरव है. उन्होंने आगे कहा कि हमारे लोग और हमारे कार्यकर्ता पूरे मन से लगे हुए हैं. बंगाली अस्मिता बचाने के लिए वे सभी काम कर रहे हैं.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2