SRH Team : खिलाडी आवेश खान की एक हरकत ने लखनऊ टीम को संकट में डाल दिया है हालांकि अभी एक्शन लिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन यदि SRH Team ने एक्शन लिया तो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम मुश्किल में फंस सकती है. SRH Team उनके खिलाफ बीसीसीआई से शिकायत कर सकती है. दरअसल मामला हैदराबाद और लखनऊ के बीच Sunday को खेले गए मुकाबले का है, जहां आवेश खान ने कप्तान ऋषभ पंत के विनिंग शॉट को बाउंड्री पार करने से पहले ही उसे अपने बल्ले से मैदान में वापस भेज दिया। हालांकि उस वक्त तो SRH Team ने उसका मुद्दा नहीं बनाया, मगर अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद उस मामले को बीसीसीआई से संपर्क कर सकती है.
आवेश ने बल्ले से वापस मैदान में मार दिया
आवेश खान का गेंद को हिट करने का मामला पांच अप्रैल को मैच की आखिरी गेंद से जुड़ा है. जब लखनऊ के कप्तान पंत ने जयदेव उनादकट की गेंद पर चौका लगाया. जब गेंद बाउंड्री की ओर जा रही थी तो डगआउट के पास खड़े आवेश ने बल्ले से उसे वापस मैदान में मार दिया. कुछ लोगों का दावा था कि उस समय गेंद ने बाउंड्री लाइन पार नहीं की थी और कुछ का तर्क था कि SRH Team को ’डेड बॉल’ (नियम 20.1) और ’अनुचित खेल’ (नियम 41) से जुड़े नियमों के तहत पेनल्टी रन दिए जाने चाहिए.
घटना से संतुष्ट नहीं
हालांकि गेंद के पास कोई फील्डर नहीं था और इसे बाउंड्री रोकने की कोशिश के तौर पर नहीं देखा गया. नतीजतन अनफेयर प्ले (अनुचित खेल) से जुड़े नियम लागू नहीं किए गए. रिपोर्ट के अनुसार इस मामले के जानकर एक अंपायर ने कहा कि बाउंड्री के फैसले को बदलने का कोई आधार नहीं था. उस समय लखनऊ को जीत के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी, क्योंकि स्कोर बराबर हो चुका था और उन्होंने एक गेंद पहले और पांच विकेट हाथ में रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया. रिपोर्ट के अनुसार एसआरएच इस घटना से संतुष्ट नहीं है और वह बीसीसीआई को औपचारिक रूप से पत्र लिख सकती है



