KBP Times

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में चूक पर BJP ने जताई चिंता, MLA खुराना बोले-पटरी से उतारने की कोशिश…

BJP MLA Harish Khurana

Delhi Vidhansabha Security Breach: दिल्ली विधानसभा में आज(6 अप्रैल) सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. यूपी रजिस्ट्रेशन नंबर की एक कार लोहे का गेट तोड़कर ज़बरदस्ती अंदर घुस गई. कार सवार ड्राइवर ने स्पीकर रूम के बाहर गुलदस्ता रखा और चला गया. दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा भंग होने पर भाजपा विधायक हरीश खुराना की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि आज विधानसभा में जो घटना हुई वह चिंता का विषय है. कुछ दिन पहले जब विधानसभा चल रही थी तब रेखा गुप्ता और विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरे मेल मिले थे. यह क्या ताकते हैं और यह चिंता का विषय है.

हरीश खुराना ने आगे कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के राज में जो विकास के कार्य चल रहे हैं, उन्हें पटरी से उतारने की कोशिश की जा रही है. दिल्ली पुलिस तुरंत एक्शन ले. ये जो लगातार घटनाएं हो रही हैं, उन पर सख्त से सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए. जिस प्रकार की घटनाएं हुई हैं तो हम उनकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. दिल्ली पुलिस से हम मांग करते हैं कि विधानसभा की सुरक्षा बढ़ाई जाए.

ड्राइवर समेत तीन लोग को हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने कार के ड्राइवर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है. नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस टीम ने रूपनगर इलाके में एक पिकेट पर गाड़ी को ज़ब्त किया. सरबजीत नाम के एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है. वो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: ईरान को ट्रंप की धमकी पर CM उमर अब्दुल्ला की आई प्रतिक्रिया, कहा- जल्द से जल्द सीजफायर हो…

स्पीकर के कमरे के बाहर गुलदस्ता रखकर ड्राइवर फरार
बता दें कि दोपहर 2 बजकर 5 मिनट के करीब उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन नंबर की सफेद TATA Sierra कार मॉल रोड स्थित बंद रहने वाले गेट को तोड़कर VIP एंट्री के अंदर घुसी. कार सवार ड्राइवर ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कमरे के बाहर गुलदस्ता रखा और चला गया. यह पूरी घटना महज पांच मिनट के अंदर हुई. VIP गेट पर सुरक्षा के लिए CRPF तैनात थी. हालांकि गुलदस्ते में बम जैसी कोई चीज़ नहीं मिली. घटना के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा दिल्ली विधानसभा पहुंचे. घटना के दौरान विधानसभा परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2