KBP Times

पानी गर्म करने वाली रॉड बनी काल, करंट लगने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत

Ganganagar News:पानी गर्म करने वाली रॉड बनी काल

Ganganagar News: राजस्थान के अनूपगढ़ जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ वार्ड नंबर 34 में सोमवार को पानी गर्म करने वाली इलेक्ट्रिक रॉड के कारण मां और उसकी 3 साल की मासूम बेटी की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मां अपनी बेटी को बचाने की कोशिश कर रही थी।

खेलते-खेलते बाल्टी तक पहुंची मासूम

जानकारी के अनुसार, गीता चौक निवासी सरोज (34) ने सुबह करीब 11:30 बजे नहाने के लिए बाल्टी में इलेक्ट्रिक रॉड लगाकर पानी गर्म होने के लिए रखा था। इसी दौरान उनकी 3 साल की बेटी दिव्यांशी खेलते-खेलते बाल्टी के पास पहुंच गई। मासूम ने जैसे ही पानी में हाथ डाला, उसे जोरदार करंट लगा।

बेटी को बचाने की कोशिश में मां ने भी गंवाई जान

बेटी को करंट की चपेट में देख मां सरोज जोर से चिल्लाई और बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने के लिए दौड़ी। जैसे ही उन्होंने दिव्यांशी को पकड़ा, वह खुद भी बिजली के तेज झटके की चपेट में आ गईं। चीख-पुकार सुनकर जब तक पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों फर्श पर बेहोश पड़े थे। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घर में बची है 8 महीने की मासूम

मृतका के पति विजय कुमार ने बताया कि वह सुबह काम पर निकल गए थे। उनकी दो बड़ी बेटियां (6 साल और 5 साल) अपनी दादी के पास करणपुर गई हुई थीं। हादसे के वक्त घर में सरोज, दिव्यांशी और एक 8 महीने की छोटी बेटी ही मौजूद थी। खुशहाल परिवार में अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

पुलिस की कार्रवाई और चेतावनी

अनूपगढ़ एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Randeep Surjewala

“अमित शाह का आदेश है FIR दर्ज नहीं होगी…” कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने साधा निशाना

Congress protest outside vidhaansabha

विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा, नारेबाजी के बीच UCC बिल पेश

TATA Motors car

TATA मोटर्स की कारें अगले महीने से 25000 रुपये तक होंगी मंहगी, लागत का दबाव

Sharmila-Kangna

वंदे मातरम् गाने पर फिल्म अभिनेत्रियों में छिड़ी वैचारिक जंग, शर्मिला टैगोर के बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया

Imran Khan back to jail from hospital

पाक के पूर्व PM इमरान खान को अस्पताल से फिर भेजा जेल, डॉक्टर बोले- जेल में रखना सुरक्षित

Rahul Gandhi on dharna

छात्र को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल, प्रियंका गांधी

CJP and workers beated

जयपुर में एक बाड़े में चल रहे स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता रांका पर हमला

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

2

2