KBP Times

IPL में आज दो मुकाबले, दिन में DC का MI से तो शाम को RR का GT से होगा

IPL matches DC vs MI

DC and MI : IPL में आज दो महत्वपूर्ण मुकाबले होंगे। पहला दिन को तीन बजे से दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI)के बीच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में तो दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT)और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.बजे से खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस मैच

मुंबई इंडियंस (MI)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए, जिनमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा। मुंबई ने 21 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 16 में जीत मिली। अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 13 मैच खेले गए। दिल्ली कैपिटल्स ने (DC)7 और मुंबई इंडियंस (MI)ने 6 जीते। अपने होमग्राउंड पर भी दिल्ली को मुंबई से कड़ी टक्कर मिलती है। दोनों के बीच पिछले सीजन 2 मैच हुए, दोनों मुंबई ने जीते थे।

दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीता

दोनों ही टीमों ने सीजन में अपना अपना पहला मैच जीता है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 141 रन पर रोककर आसान जीत दर्ज की थी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रन का बड़ा टारगेट आसानी से हासिल कर लिया था।

मुंबई के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन

कोलकाता के खिलाफ मुंबई से रायन रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद पर 81 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए थे। दोनों के बीच 11.5 ओवर में 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई थी। हालांकि, बॉलर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अल्लाह गजनफर को स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन खर्च कर दिए थे। वहीं, मयंक मारकंडे से कप्तान हार्दिक ने सिर्फ एक ही ओवर करवाया था, जिसमें उन्होंने 16 रन दे दिए थे।

हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार होता है। यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है, लेकिन मैच के बीच पिच स्पिनर्स के लिए धीमी हो जाती है। मैच दिन में होगा, इसलिए ओस का प्रभाव नहीं रहेगा। यहां खेले गए 97 मैचों में 49 में चेज करने वाली टीमें जीतीं। 47 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि 1 मैच नो रिजल्ट रहा। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 278/3 है, जो पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था।

यह भी पढ़ें : ट्रांसजेंडर वुमन को लॉस एंजिल्स खेलों से किया बाहर, IOC ने कहा नहीं खेल सकती महिलाओं के साथ

दिल्ली में आज बारिश की 55ः आशंका

दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है। एक्यूवेदर के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज यहां 55ः बारिश की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। यहां का तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इससे पहले, शहर के कुछ हिस्सों में मंगलवार और बुधवार की रात को बारिश हुई थी।

यह भी देखें : जयपुर में पत्नी ने ही की पति की ह*त्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

2

2