KBP Times

IPL में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने

IPL match

Lucknow: अपने अलग अंदाज के लिए देश भर में जाने जाना वाला मशहूर शहर लखनऊ में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अब तक खिताब नहीं जीत पाई हैं। 2022 से लीग में खेल रही लखनऊ सुपर जायंट्स पिछले सीजन 7वें स्थान पर रही थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 5वें नंबर पर रही।

लखनऊ स्टेडियम की पिच

लखनऊ के स्टेडियम की पिच पर कभी लो-स्‍कोरिंग तो कभी हाई-स्‍कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां ओस फैक्‍टर भी है। ओस के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजों को गेंद को ग्रिप करने में परेशानी होती है, जिसका फायदा बल्‍लेबाजी करने वाली टीम को होता है। ऐसे में टॉस अहम होगा। टॉस जीतने वाला कप्‍तान पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करेगा। लखनऊ स्टेडियम में IPL के अब तक 22 मैच खेले गए हैं। इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 12 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स ने 57% मैच जीते

IPL में अब तक लखनऊ और दिल्ली के बीच 7 मुकाबले खेले गए। इनमें से 4 मुकाबले दिल्ली ने जीते, जबकि 3 मुकाबलों में लखनऊ को जीत मिली। IPL में लखनऊ में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने हुई हैं।

बारिश की आशंका

लखनऊ में आज के मैच में बारिश की 1þ आशंका है। हालांकि, इस दौरान तेज गर्मी भी रहेगी। तापमान 23 डिग्री से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मंगलवार रात यहां हल्की बारिश जरूर हुई थी, लेकिन उसका मैच पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है। इससे पहले 17 दिसंबर को धुंध के कारण भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 मुकाबला रद्द करना पड़ा था।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

2

2