KBP Times

अफरा-तफरी,बेकाबू भीड़, घुटा दम और बेहोश होकर गिरने महिलाएं, नालंदा SP ने बताई भगदड़ की असली वजह

Nalanda SP Bharat Soni

Bihar Temple Stampede: बिहार के नालंदा जिले से एसपी भारत सोनी ने मां शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर प्रतिक्रिया दी है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज सुबह हमें मंदिर में अतिरिक्त भीड़ की सूचना मिलीं. जब महिलाएं स्नान के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश कर रही थीं, तो दम घुटने और पानी की कमी के कारण उनमें से कई बेहोश होकर गिरने लगीं. इसी अफरा-तफरी के बीच, भीड़ बेकाबू हो गई और यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई. वहां पहले से चौकीदारों की नियुक्ति थी लेकिन पूर्व में यह सूचना नहीं दी गई थी कि इतनी सारी भीड़ वहां होगी। SIT टीम गठित की गई है. FSL टीम वहां पहुंच गई है, CCTV कैमरों की हम जांच कर रहे हैं. कोई लापरवाही पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी. 8 लोगों की मृत्यु हुई है, 8 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है.

“6 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की गई है”
वहीं नालंदा DM कुंदन कुमार ने नालंदा के मां शीतला मंदिर में हुई भगदड़ की घटना पर कहा कि आज नालंदा के मां शीतला मंदिर में काफी भीड़ हो जाने के कारण बहुत दुखद घटना हुई है. 8 लोगों की मौत हुई है, 8 लोग इलाज के लिए आए हैं. राहत-बचाव कार्य किया गया. जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनके परिवारों के लिए 6 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की गई है. 8 में से 7 लोगों की पहचान हो गई है. 8 लोग घायल हैं, सभी की हालत स्थिर है, एक को इलाज के लिए रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार में भगदड़ की घटना पर कांग्रेस-RJD ने सरकार को घेरा, कहा- कुर्सी के खेल में लोग व्यस्त…

शीतला अष्टमी की वजह से उमड़ी भीड़
बता दें कि आज नालंदा के बिहारशरीफ से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर मघड़ा गांव में शीतला माता मंदिर है. यहां चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी, यानी शीतला अष्टमी को मुख्य पूजा होती है. इस दिन घरों में चूल्हा नहीं जलता. श्रद्धालु माता को एक दिन पहले बने ठंडे भोजन का भोग लगाते हैं, इसलिए यहां भीड़ ज्यादा उमड़ती है. आज चैत्र माह का आखिरी मंगलवार होने के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. पुलिस-प्रशासन का बंदोबस्त मंदिर में न के बराबर था. इस बीच कुछ श्रद्धालु दर्शन करने जल्दबाजी में कतार तोड़कर एक के ऊपर एक चढ़ने लगे, जिससे अफरा-तफरी की स्थित बन गई. हादसे के बाद प्रशासन ने मंदिर और मेला को बंद करवा दिया है. सीएम ने मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं. प्रत्यक्षदर्शी घटना के लिए पुलिस-प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार बता रहे हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2