KBP Times

बिहार में भगदड़ की घटना पर कांग्रेस-RJD ने सरकार को घेरा, कहा- कुर्सी के खेल में लोग व्यस्त…

Bihar Temple Stampede

Bihar Temple Stampede:बिहार के नालंदा जिले के मघड़ा में शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से 8 महिलाओं की मौत हो गई और करीब छह से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना को लेकर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह की प्रतिक्रिया आई है. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, सरकार को ऐसे मौकों पर ज्यादा सचेत रहना चाहिए. प्रशासन की ढीलाई के कारण यह सब हुआ है. जिन लोगों की जान गई, सरकार को उनके परिवारों को मुस्तैदी से मुआवजा देना चाहिए.

“बिहार में कुर्सी के खेल में लोग व्यस्त हैं”
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नालंदा नें अत्यंत ही दुखद घटना घटी है, भगदड़ में एक मंदिर में जिस तरह से 8 लोगों की जान चली गई और जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं इसके लिए सीधे तौर पर शासन, प्रशासन में बैठे लोग जिम्मेदार हैं. यह प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है, इसकी जांच होनी चाहिए. कौन दोषी है उसपर कार्रवाई होनी चाहिए. बिहार में कुर्सी के खेल में लोग व्यस्त हैं और यहां इस तरह लोगों की जान जा रही है. बिहार में क्या हो रहा है?

यह भी पढ़ें: बिहार के नालंदा में शीतलाष्टमी मंदिर में दर्दनाक हादसा, भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत, कई घायल

“इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी”
बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मंदिर मेले में मची भगदड़ में आठ लोगों के मारे जाने की खबर है. यह एक हृदयविदारक घटना है. मुख्यमंत्री ने इस घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को सभी राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, सभी शोक संतप्त परिवारों को आपदा राहत कोष से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये (प्रत्येक परिवार को) की अनुग्रह राशि दी जाएगी. इस तरह सभी परिवारों को कुल 6 लाख रुपये मिलेंगे. घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी.

“भगदड़ के कारणों की भी जांच होगी”
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नालंदा के शीतला माता मंदिर में चैत्र के अंतिम मंगलवार को काफी भीड़ उमड़ी जिससे भगदड़ मच गई, कई श्रद्धालुओं की मौत हुई. हम उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं, जो घायल हैं उनका सरकार समुचित इलाज करा रही है. आयुक्त को घटनास्थल पर भेजा गया है. मुख्य सचिव को जांच के आदेश दिए गए हैं उसमें भगदड़ के कारणों की भी जांच होगी. जांच की रिपोर्ट आने पर त्वरित गति से कार्रवाई होगी.

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2