KBP Times

RCB को पहले मैच से पहले बड़ा झटका, कोच एंडी फ्लावर ने किया कंफर्म

IPL 2026: RCB को पहले मैच से पहले बड़ा झटका

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज होने में अब सिर्फ कुछ घंटे बाकी हैं, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को शुरुआती मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के एक मुख्य तेज गेंदबाज  पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।RCB बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

क्या बोले कोच एंडी फ्लावर?

RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “जोश हेजलवुड कल के मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हम उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रखे हुए हैं और उनकी जल्द वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। हम IPL में उनके पहले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

RCB की बॉलिंग अटैक पर पड़ेगा असर

जोश हेजलवुड RCB के प्रमुख पेसरों में से एक हैं। पिछले सीजन उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। 12 मैचों में 22 विकेट लेते हुए उन्होंने 17.54 की औसत और 8.77 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/33 रहा था। हेजलवुड के बिना RCB का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर नजर आ रहा है, जिससे टीम को पहले मैच में काफी नुकसान हो सकता है।

विराट कोहली की जमकर तारीफ 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच एंडी फ्लावर ने विराट कोहली की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें विराट की प्रैक्टिस देखना बहुत पसंद है। फ्लावर ने कहा, “जब मैं खेलता था, तब मैं सचिन तेंदुलकर की प्रैक्टिस देखा करता था। अब विराट कोहली के साथ बिल्कुल वैसा ही अनुभव है। मुझे अपने आर्ट के मास्टरों को काम करते देखना बहुत अच्छा लगता है।”कोच ने आगे कहा, “विराट अभी अपने गेम के टॉप पर नजर आ रहे हैं। वह बेहद फिट, पतले और भूखे दिख रहे हैं। ट्रेनिंग में उन्हें गेंद को सही समय पर हिट करते देखकर लगता है कि वह अपने चरम पर हैं।”

ताजा खबरें

ताजा खबरें

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

2

2