KBP Times

बीस हज़ार रुपये की रिश्वत लेते कांस्टेबल रामेश्वर को रंगे हाथ पकड़ा, ASI फरार

ACB action news

ACB News  : अलवर जिले के पुलिस थाना कठूमर में तैनात कांस्टेबल रामेश्वर और एक अन्य व्यक्ति को बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। ACB मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, ACB दौसा टीम ने कार्रवाई की। प्रकरण में एक और आरोपी ASI फरार है उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

अनुसंधान में मदद का लालच

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीबी हेल्पलाइन 1064 पर एक शिकायत मिली कि परिवादी के फुफेरे भाई के खिलाफ पुलिस थाना कठूमर मे दर्ज एक मुकदमें के अनुसंधान में मदद करने के नाम पर एएसआई, नरेन्द्र सिंह कनिस्टेबल रामेश्वर सिंह और एक अन्य व्यक्ति निरंजन बीस हजार रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहे है।

यूं की कार्रवाई

एसीबी जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक अनिल कयाल के सुपरवीजन में ACB भरतपुर Unit ने रिश्वत मांग के सत्यापन की कार्यवाही की। ट्रेप कार्यवाही ACB दौसा के उप अधीक्षक पुलिस रविन्द्र सिंह एवं टीम द्वारा की गई। इस कार्रवाई में पीडित परिवादी को एसीबी टीम ने रंग लगे नोट देकर आरोपियों के पास भेजा। परिवादी से रिश्वत की राशि कांस्टेबल रामेश्वर और निरंजन सिंह ने लेकर रख ली। तभी टीम ने दोनों को पकड लिया। प्रकरण में आरोपी ASI नरेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी शेष हैं।

यह भी पढें : हरमाडा में निगम ने अतिक्रमण किए ध्वस्त, रास्ता हुआ साफ, आमजन को मिली राहत

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमाला के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें में धारा 7, 7ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा संशोधित 2018) व 61 (2) बीएनएस के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

यह भी देखें :  Jaipur: “मोदी जी हर बार ऐसा ही करते हैं…” गैस सिलेंडर महंगाई पर सड़कों पर उतरी महिलाएं | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Vijayadashmi

देशभर में विजयादशमी का उत्साह, राष्ट्रपति ने दिल्ली, PM मोदी ने इंद्रप्रस्थ और गृह मंत्री शाह ने लुधियाना में किया रावण दहन

Rahul Gandhi and congress

दिल्ली से फोन… जयपुर में धरना, क्या यही कांग्रेस का एजेंडा?

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

2

2