KBP Times

‘अमेरिका के साथ कोई बात नहीं होगी…’ पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश

Iran Israel US War:‘अमेरिका के साथ कोई बात नहीं होगी…’

Iran Israel US War: ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत से साफ इनकार कर दिया है। पाकिस्तान में ईरानी राजदूत रजा अमीरी मोघदम ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के सीजफायर और वार्ता वाले दावे पूरी तरह गलत और दिखावा हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका ने बातचीत के बीच धोखा देकर हमला किया, इसलिए अब तेहरान और वाशिंगटन के बीच कोई राजनयिक बातचीत नहीं होगी।

अमेरिका ने धोखा दिया

ईरानी राजदूत ने आईआरएनए को दिए बयान में कहा कि यह युद्ध इसलिए शुरू हुआ क्योंकि अमेरिका ने बातचीत के दौरान विश्वासघात किया। उन्होंने अमेरिका के हालिया राजनयिक प्रयासों को महज “दिखावा” बताया और कहा कि ट्रंप के परमाणु हथियार न रखने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ी “सौगात” वाले दावे बेबुनियाद हैं। ईरान का रुख साफ है – अमेरिका के साथ अब कोई सीधा या अप्रत्यक्ष वार्ता नहीं होगी।

इजरायल का ऐलान

दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने कहा कि इजरायल और अमेरिका ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रखेंगे। उनका लक्ष्य है कि ईरान कभी परमाणु हथियार या बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता हासिल न कर सके। उन्होंने दावा किया कि ईरानी सरकार को काफी कमजोर कर दिया गया है और क्षेत्र में स्थिरता लाने वाले कौन हैं, यह सबको समझना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में जेट ईंधन की कीमतों में 80% बढ़ोतरी, हवाई यात्रा महंगी होने का खतरा

अमेरिका खुद से बात कर रहा है

ईरान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने अमेरिका की रणनीतिक शक्ति को अब “रणनीतिक हार” करार दिया। खामत अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका अपनी हार को समझौता बता रहा है। उन्होंने ट्रंप के राजनयिक प्रयासों को “स्वयं से बातचीत” बताया और दावा किया कि अमेरिका का वैश्विक प्रभाव अब खत्म हो चुका है।यह घटनाक्रम मिडिल ईस्ट में तनाव को और बढ़ा रहा है, जबकि पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है। फिलहाल दोनों तरफ से सख्त बयानबाजी जारी है।

यह भी देखें : जयपुर में LPG संकट! छोटे कारोबारी अब भट्टी जलाने को मजबूर | KBPTimes

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2