KBP Times

सुबह का मुंह सूखा और बदबूदार होना क्या आपका शरीर दे रहा है चेतावनी?

Breathing Habits

Digestive Health and Breath- सुबह नींद से जागते ही अगर मुंह सूखा लगे और सांस में बदबू हो तो इसे अक्सर लोग सिर्फ “मॉर्निंग ब्रीथ” मानकर अनदेखा कर देते हैं. लेकिन कई बार यह संकेत हो सकता है कि शरीर में कोई गड़बड़ी चल रही है. मुंह वास्तव में शरीर का आईना है जो यह बताता है कि रात भर शरीर ने पानी, पाचन और सांस लेने को कैसे संभाला.

 विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

डॉ. गर्गी सिंह ठाकुर के अनुसार सुबह मुंह का सूखना या बदबू आना अक्सर डिहाइड्रेशन, नींद की खराब क्वालिटी या मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है. सोते समय लार का उत्पादन कम हो जाता है जो बैक्टीरिया को नियंत्रित करने और मुंह को साफ रखने का काम करती है. लार कम होने पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं और बदबू अधिक महसूस होती है.

 मुंह सूखने के आम कारण
  • डिहाइड्रेशन- शरीर में पानी की कमी होने पर प्राथमिकता जरूरी अंगों को मिलती है और मुंह में लार कम बनती है.
  • मुंह से सांस लेना- नाक बंद होना, एलर्जी या आदत के कारण मुंह से सांस लेने पर लार जल्दी सूखती है और बैक्टीरिया बढ़ते हैं.
  • नींद की क्वालिटी- बार-बार टूटी हुई या गहरी न सोने वाली नींद नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है जिससे लार का निर्माण कम होता है.
  • पाचन समस्याएं- असंतुलित खानपान या एसिड रिफ्लक्स से बदबू बढ़ सकती है.
  • तनाव और दवाइयां- तनाव से सांस लेने का तरीका बदलता है और लार कम बनती है. कुछ दवाइयां जैसे एंटीहिस्टामिन या ब्लड प्रेशर की दवाएं भी मुंह को सूखा कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें : ज्यादा स्क्रीन टाइम से आंखों को कैसे बचाएं? जानिए आसान और असरदार टिप्स

समाधान और सावधानियां
  • पर्याप्त पानी पीना और हाइड्रेटेड रहना
  • सोने से पहले कैफीन और शराब से बचना
  • नाक से सांस लेने की आदत डालना
  • संतुलित आहार और नियमित पाचन

यह भी देखें: जयपुर में LPG संकट! छोटे कारोबारी अब भट्टी जलाने को मजबूर

समस्या लगातार बनी रहे या बदबू बहुत तेज हो तो डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2