KBP Times

ज्यादा स्क्रीन टाइम से आंखों को कैसे बचाएं? जानिए आसान और असरदार टिप्स

eye care tips for screen users

Eye Problems – आज के समय में चाहे ऑफिस का काम हो या घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) हमारा काफी समय मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन के सामने ही गुजरता है. लगातार स्क्रीन देखने की वजह से आंखों में सूखापन, जलन और थकान जैसी समस्याएं होने लगती हैं. कई बार इसका असर हमारी नजर (विजन) पर भी पड़ सकता है. डॉक्टर्स के मुताबिक लंबे समय तक स्क्रीन देखने से होने वाली परेशानी को डिजिटल आई स्ट्रेन कहा जाता है. इसके लक्षणों में आंखों का सूखना, धुंधला दिखना, सिर दर्द और गर्दन में दर्द शामिल हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्क्रीन टाइम को पूरी तरह खत्म करना तो मुश्किल है, लेकिन कुछ आसान आदतों को अपनाकर आंखों को सुरक्षित रखा जा सकता है.

आंखों को सुरक्षित रखने के आसान उपाय

1. 20-20-20 नियम अपनाएं

हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लें और 20 फीट दूर किसी चीज़ को देखें. इससे आंखों को आराम मिलता है और तनाव कम होता है.

2. स्क्रीन की सही पोजीशन रखें

कंप्यूटर या लैपटॉप स्क्रीन को हमेशा आंखों के बराबर रखें. बहुत ऊपर या नीचे स्क्रीन होने से आंखों के साथ गर्दन में भी दर्द हो सकता है.

3. एंटी-ग्लेयर स्क्रीन का इस्तेमाल करें

स्क्रीन की तेज रोशनी और रिफ्लेक्शन आंखों को जल्दी थका देते हैं. ऐसे में एंटी-ग्लेयर स्क्रीन या फिल्टर का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है.

4. समय-समय पर आंखों की जांच कराएं

भले ही कोई परेशानी महसूस न हो फिर भी साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच जरूर करानी चाहिए. इससे किसी भी समस्या का समय पर पता चल जाता है.

5. हेल्दी डाइट लें

आंखों की सेहत के लिए सही खानपान बहुत जरूरी है. अपनी डाइट में विटामिन C, E, ओमेगा-3 और जिंक शामिल करें. हरी सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स फायदेमंद होते हैं.

6. रिलैक्सेशन अपनाएं

योग, प्राणायाम और मेडिटेशन करने से आंखों और दिमाग दोनों को आराम मिलता है.

7. आर्टिफिशियल टियर्स का इस्तेमाल (डॉक्टर की सलाह से)

अगर आंखों में ज्यादा सूखापन महसूस हो तो डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.

8. स्क्रीन टाइम कम करें

काम के अलावा बेवजह मोबाइल या टीवी देखने की आदत कम करें. बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें.

यह भी पढ़ें : जल्दबाजी की बीमारी ‘हरी सिकनेस’, हर काम में हड़बड़ी से दिल पर दबाव जानें नुकसान

9. फॉन्ट साइज बड़ा रखें

छोटे अक्षर पढ़ने में आंखों पर ज्यादा जोर पड़ता है. इसलिए मोबाइल और लैपटॉप में फॉन्ट साइज बड़ा रखें.

निष्कर्ष

डिजिटल दौर में स्क्रीन से दूरी बनाना आसान नहीं है, लेकिन छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर आंखों को काफी हद तक सुरक्षित रखा जा सकता है। अगर आंखों में लगातार परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

यह भी देखें: राजस्थान को मजार मुक्त बनाएंगे |अजमेर शरीफ दरगाह विवाद पर बड़ा बयान 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2