KBP Times

IPL 2026 सीजन में हर टीम खेलेगी 16 मुकाबले, 10 टीमों के बीच होंगे 84 मैच

IPL 2026 tournament

IPL-2026: आगामी शनिवार 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग IPL का 19वां सबसे बडा सीजन शुरू हो रहा है जिसमें 10 टीमों के बीच 84 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चौंपियन रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अप्रैल-मई के दौरान पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें IPL मैच होस्ट करने वाले राज्य बंगाल, तमिलनाडु और असम भी शामिल हैं। इसी वजह से 28 मार्च से 12 अप्रैल तक होने वाले 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया।

कौनसी टीमें ले रही हिस्सा ?

IPL लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं।

प्लेऑफ कब से होंगे?

अभी पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन बीसीसीआई ने इतनी जानकारी दे दी है कि फाइनल 31 मई को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस हिसाब से 26 मई को पहला क्वालिफायर, 27 मई को एलिमिनेटर और 29 मई को दूसरा क्वालिफायर खेला जा सकता है।

कितने ग्राउंड्स पर मैच होंगे

आईपीएल 2026 के मुकाबले इस बार भारत के 13 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। 10 टीमों में 7 ने 1-1 होमग्रउंड चुना, वहीं बेंगलुरु, पंजाब और राजस्थान के पास 2-2 होमग्राउंड हैं।

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 साल बाद कोई प्च्स् मैच खेला जाएगा। त्ब्ठ ने इसे अपना सेकेंड होम वेन्यू बनाया है। रायपुर स्टेडियम में आखिरी बार 2013 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच हुआ था।

इस बार लागू होगें कुछ नए नियम

-किसी भी टीम को मैच के दिन नेट प्रैक्टिस करने की परमिशन नहीं होगी। कोई टीम दूसरी टीम के नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकती। अगर एक टीम जल्दी प्रैक्टिस खत्म कर दे, तो भी दूसरी टीम उस पिच पर नहीं खेल पाएगी।

– खिलाड़ियों को टीम बस से ही सफर करना होगा। परिवार के सदस्यों को केवल हॉस्पिटैलिटी जोन में ही रहने की परमिशन होगी।

– सभी स्टाफ मेंबर्स को हर समय अपना आईडी कार्ड साथ रखना होगा। डगआउट और मैदान में बच्चों या बिना परमिशन वाले फैमिली मेंबर्स को लाने की मनाही रहेगी।

– ऑरेंज और पर्पल कैप रखने वाले खिलाड़ियों को मैच के दौरान कैप पहनना ही होगा। अगर फील्डिंग के दौरान कैप उतारने का मन करे तो भी पारी के शुरुआती 2 ओवर कैप पहननी पड़ेगी। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान स्लीवलेस जर्सी नहीं पहन सकेंगे।

यह भी पढ़ें :  चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटों को हमेशा खाली रखने का फैसला

यह भी देखें : जयपुर में LPG संकट! छोटे कारोबारी अब भट्टी जलाने को मजबूर | KBPTimes

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

2

2